T20 WC AFG vs NAM: अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी से रविवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में नामीबिया को 62 रन से हराकर अपने पूर्व कप्तान असगर अफगान को जीत से विदाई दी. पिछले मैच में पाकिस्तान से करीबी मैच में हारने वाली अफगानिस्तान ने पहले मैच में स्काटलैंड को हराया था और यह उसकी दूसरी जीत थी।. अफगानिस्तान चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट 3.097 है. टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही नामीबिया ने भी पिछले मैच में स्काटलैंड पर जीत हासिल की थी. स्कोरकार्ड
अफगानिस्तान ने बनाए 5 विकेट पर 160
नामीबिया के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने नीमीबिया के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से हजरतुल्लाह जजई ने 27 गेंद पर 33 रन बनाए तो वहीं मोहम्मद शहजाद ने 33 गेंद पर 45 रन की पारी खेली. इसके अलावा अपना आखिरी मैच खेल रहे असगर अफगान ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए, आखिर में मोहम्मद नबी ने तेजी से रन बनाने का काम किया औऱ स्कोर को 160 रन पर ले जाने में सफल रहे. मोहम्मद नबी ने 17 गेंद पर 32 रन की नाबाद पारी खेली. नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 2 और लॉफ्टी-ईटन ने 2 विकेट लिए.
Afghanistan post a score of 160/5.
— T20 World Cup (@T20WorldCup) October 31, 2021
Can Nambia chase this down? #T20WorldCup | #AFGvNAM | https://t.co/NCkj6HI7lt pic.twitter.com/dSEX4BL5OS
पाकिस्तान से पिछले मैच में अफगानिस्तान को हार मिली थी. लेकिन मैच में अफगानिस्तान ने शानदार परफॉर्मेंस किया था. पिछले मैच में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को हराकर पहली जीत हासिल की थी. अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. बता दें कि अफगानिस्तान और नामीबिया ने पहले कभी भी एक दूसरे के खिलाफ टी20 का मुकाबला नहीं खेला है. जिसके कारण दोनों टीमें एक दूसरे टीम से अनजान है. वैसे अफगानिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं जो मैच का पासा पलटने का मद्दा रखते हैं तो वहीं दूसरी ओर रूबेन ट्रम्पेलमैन नामीबिया के ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से दिखा दिया है कि उनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है.
नामीबिया (प्लेइंग इलेवन): क्रेग विलियम्स, माइकल वैन लिंगेन, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), डेविड विसे, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, पिक्की या फ्रांस, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), गुलबदीन नायब, राशिद खान, करीम जनत, हामिद हसन, नवीन-उल-हक
VIDEO:INDIA vs NZ: भारतीय टीम में क्या बदलाव ज़रूरी? कहीं देर ना हो जाए, बोले एक्सपर्ट्स