खेले जा रहे टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) में शनिवार से शुरू हुए सुपर-8 राउंड (Super-8 round) के पहले मैच में पड़ोसी पाकिस्तान को बहुत ही जोर का झटका लगा है. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में उसका और न्यूजीलैंड (Pakisan vs New Zealand) मुकाबले को बारिश ने पूरी तरह से धो दिया. इस वजह से एक भी गेंद तो क्या, टॉस भी नहीं हो सका. लंबा इंतजार करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने का ऐलान किया. और अब सवाल यह है कि क्या पड़ोसी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा? या अब उसे यहां से क्या करना होगा?
पाकिस्तान को खेलने हैं दो मैच
मैच रद्द होने का असर यही है कि दोनों ही टीमों को एक-एक प्वाइंट से संतोष करना पड़ा. मतलब यहां से यात्रा दोनों के लिए ही खासी मुश्किल हो चली है. दोनों ही टीमों के लिए इस राउंड में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए यह मैच बहुत ही अहम था. अब यहां से दोनों ही देशों को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए दो-दो मैच हैं. पाकिस्तान को अब दो मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेलने हैं. और उसके लिए अंतिम चार में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान के लिए दोनों मैचों में जीत काफी हैं.
...तो हो जाएगी बहुत ही गड़बड़!
मगर अगर पाकिस्तान यहां से एक मैच और हार जाता है, तो फिर उसके लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाएगी. और उसके सेमीफाइनल खेलने के आसार बाकी दूसरे परिणाम पर भी निर्भर करेंगे. अगर पाकिस्तान एक मैच जीतता है और एक हारता है, तो उसके तीन अंक होंगे. ऐसे में उसे और पड़ोसी फैंस को दुआ करनी होगी कि बाकी टीमों के अंकों में भी गिरावट हो और उनके मैचों में भी बारिश अड़ंगा डाले.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं