India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Boycott Row Live Updates: पाकिस्तान अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ अपना मैच नहीं खेलता है तो उसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन प्रतिबंधों से बचने के लिए एक खास कानूनी प्रावधान, जिसे ‘फोर्स मेज्योर' क्लॉज कहा जाता है, उसका सहारा लेने की तैयारी कर सकता है. इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक, यदि पाकिस्तान 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेलने से इनकार करता है, तो भारत को नियमों के तहत सीधे दो अंक मिल जाएंगे. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
इससे पहले पाकिस्तानी पीएम ने इस दौरान कहा कि खेल और राजनीति दूर-दूर होने चाहिए. पाक पीएम ने कहा,"खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए." उन्होंने आगे कहा,"हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है." और इसे "सही फैसला" बताया.
इससे पहले, पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था. पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट किया था कि पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में "मैदान पर नहीं उतरेगी". पाकिस्तानी सरकार की तरफ से कोई कारण नहीं दिया गया था. हालांकि, पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में था.
T20 World Cup 2026 Boycott Live Updates: हम ऐसा नुकसान नहीं चाहते थे - BCB सीनियर डायरेक्टर
BCB के एक सीनियर डायरेक्टर ने बांग्लादेश के प्रमुख पब्लिकेशन प्रोथोम आलो से नाम न छापने की शर्त पर कहा: "अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो पूरी क्रिकेट दुनिया को फाइनेंशियल नुकसान होगा. हमारा डिविडेंड भी कम हो जाएगा. हम ऐसा नुकसान नहीं चाहते थे."
अधिकारी ने आगे कहा कि इस कदम के पीछे पाकिस्तान का मकसद बहुत साफ़ था. "पाकिस्तान भारतीय क्रिकेट को एक कड़ा संदेश देना चाहता था. वे भारत के दबदबे को चुनौती देना चाहते थे. उस नजरिए से यह फैसला सही लग सकता है." इसी पब्लिकेशन के अनुसार, बांग्लादेश को बाहर किए जाने से जुड़ी घटनाओं में शामिल एक और अधिकारी को बाहर किए जाने के परिणामस्वरूप ICC के घटते रेवेन्यू की चिंता थी.
T20 World Cup 2026 Boycott Live Updates: BCB डायरेक्टर का बड़ा बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक सीनियर डायरेक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर बांग्लादेश के जाने-माने पब्लिकेशन प्रोथोम आलो से पाकिस्तान के बॉयकॉट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह कहा:
"अगर भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो पूरी क्रिकेट दुनिया को फाइनेंशियल नुकसान होगा. हमारा डिविडेंड भी कम हो जाएगा. हम ऐसा नुकसान नहीं चाहते थे."
T20 World Cup 2026 Boycott Live Updates: भारत का बॉयकॉट किया तो होगा 144 मिलियन डॉलर का नुकसान
ICC अगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. पीटीआई द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार आईसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डॉलर (14.4 करोड़ डॉलर) है जिसमें पीसीबी को सालाना 38 मिलियन डॉलर (3.8 करोड़ डॉलर) की उच्चतम भुगतान दर वितरित की जाती है.
T20 World Cup 2026 Boycott Live Updates: शाहबाज शरीफ का यह बयान, PCB को हो सकता है नुकसान
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB को ICC के गवर्निंग बोर्ड द्वारा 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने पर दंडित किए जाने पर महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान हो सकता है.
पाकिस्तानी अखबार डॉन न्यूज के अनुसार, इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा,"हमने T20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे." शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्होंने सावधानी से आकलन करने के बाद भारत मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. शाहबाज शरीफ का यह बयान देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Live Updates: क्या है ‘फोर्स मेज्योर’ क्लॉज, T20 वर्ल्ड कप 'बॉयकॉट' विवाद में पाकिस्तान करेगा इस्तेमाल?
फोर्स मेज्योर क्लॉज आमतौर पर उन असाधारण परिस्थितियों पर लागू होता है, जिनकी वजह से कोई पक्ष अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें पूरी नहीं कर पाता. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि PCB इस क्लॉज को लागू करने के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए बॉयकॉट से जुड़े बयानों का हवाला दे सकता है.
PCB यह दलील दे सकता है कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला सरकारी निर्देश के तहत लिया गया था और यह एक असाधारण स्थिति है, जो उनके नियंत्रण से बाहर थी. एक अधिकारी के अनुसार, यह पाकिस्तान का आखिरी विकल्प है, क्योंकि भारत के खिलाफ न खेलने के लिए उनके पास कोई ठोस क्रिकेटिंग कारण मौजूद नहीं है.
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Boycott Live Updates: बॉयकॉट पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और ICC आमने-सामने
आईसीसी (ICC) वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बैकडोर चैनल से बातचीत तो हो रही है मगर घटनाक्रम दो दिशाओं में बढ़ते भी दिख रहे हैं. इधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सामने आकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के रुख पर अपना फैसला साफ किया दूसरी तरफ ICC पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर तगड़े फाइन या जुर्माना के बारे में भी सोच रही है.