दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. ममता जी की अलग मजबूरी है, उन्हें देश से ज्यादा बांग्लादेश से प्यार है, बीमारी का हल निकल आए. बांग्लादेश के वोट से उन्हें लगता है कि वो जीत पाएगी इस तरह का प्यार गलत है.ये बात दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कही. सिरसा ने कहा कि बजट का विरोध वो कर रहे हैं जिन्होंने दिल्ली के लिए 11 साल तक कुछ नहीं किया.
दिल्ली को इस बजट से क्या मिला ?
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भारत सरकार का बजट दिल्लीवासियों के लिए खुशियां लेकर आया। दिल्ली को पिछले साल के मुक़ाबले 11 फ़ीसदी बजट ज़्यादा मिला है. 5 लाख तक का लोन बहन बेटियों को मिलेगा लखपति दीदी 2.0 स्कीम लॉन्च हुई. महिलाओं के लिए स्किल ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे, महिलाओं से जुड़ा बजट हैं. 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जिसमें दिल्ली वाराणसी प्रोजेक्ट भी है। छोटे व्यापारियों के 10 हजार करोड़ ग्रोथ फंड लाया गया है. स्टार्सअप इसमें फंडिंग 2.0 के तहत 900 करोड़ का फंड दिया गया है। इससे प्लग एंड प्ले के तहत कारोबार हो पाएगा बढ़ावा मिलेगा..बायो फार्मा के 5 हजार करोड़ दिया गया है.
गरीबों के लिए संजीवनी है ये बजट
सिरसा ने कहा, 10 करोड़ छोटे किसानों को 63 हजार 5 सौ करोड़ आवंटित किया जाएगा.दिल्ली में दस लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है. इसके तहत 54 हजार 917 करोड़ गरीबों के लिए घर बनाने के लिए. 125 दिनों की रोजगार गारंटी दी जाएगी. इसके तहत 95 हजार 692 करोड़ फंड VB GramG के तहत दिया गया है. एक लाख 39 लाख करोड़ एजुकेशन बजट के तहत 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित होगी. कंटेंट क्रिएशन के लिए लैब बनाई जाएगी, जिसमें 20 लाख प्रोफेशनल को मदद मिलेगी.
हेल्थ के तहत 3 बड़े आयुर्वेदिक इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे. केंद्र की स्कीम के तहत 82 योजनाओं में 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि होगी. 12 हजार 5 सौ करोड़ दिल्ली पुलिस के लिए रखा गया है. 10 हजार करोड़ केंद्र के दिल्ली के अस्पतालों के लिए EV के तहत 5 हजार करोड़ रखा गया है. इससे ही दिल्ली और देश को प्रदूषण से मुक्त किया जा सकता है. 21 हजार करोड़ मार्केट उधारी के तहत दिल्ली सरकार ले सकेगी. इससे दिल्ली सरकार को बड़ी मदद मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं