विज्ञापन

T20 World Cup 2026: 'भारत को जल्द यह प्लान बनाना होगा', गंभीर के 'दोस्त' ने दी चेतावनी, नायर ने उठाए ओपनरों पर सवाल

Abhishek Nayar Advice: कुछ महीनों पहले तक टीम इंडिया के सहायक कोच रहे अभिषेक नायर ने भारतीय टीम को विंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए चेतावनी दी है

T20 World Cup 2026: 'भारत को जल्द यह प्लान बनाना होगा', गंभीर के 'दोस्त' ने दी चेतावनी, नायर ने उठाए ओपनरों पर सवाल
X: social media

खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में रविवार को टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रन से बहुत ही शर्मनाक हार से पूरा क्रिकेट जगत हैरान है, तो वहीं भारतीय पूर्व दिग्गजों में गुस्सा है. अलग-अलग शख्सियतें खामियां बता रही हैं, सलाह दे रही हैं. कुछ समय पहले गंभीर के जोड़ीदार मतलब सहायक कोच रहे अभिषेक नायर ने भी अब सवाल खड़ा कर दिया है. नायर ने सहज और सरल बात को पकड़ते हुए सुपर-8 राउंड में पहली हार के बाद ओपनरों और खासकर इनकी ओपनरों के खिलाफ विफलता को लेकर चिंता जताई है. वैसे ईशान किशन अभी तक टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 मैचों में 35.20 के औसत से 176 रन बटोरे है, लेकिन दूसरे छोर पर अभिषेक पूरी तरह से एक फिस्स बम साबित हुए हैं.  जियो स्टार  पर अभिषेक ने ईशान और अभिषेक का जिक्र करते हुए सोच में स्पष्टता और फॉर्म के अभाव की बात कही. 

टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच ने कहा, 'ऑफ स्पिनर नई गेंद के साथ बैटिंग कर रहे हैं. और वह इससे अच्छी उछाल हासिल करने में सक्षम हैं. खासतौर पर सीम से टप्पा खिलाने के साथ. और इससे पावर-प्ले में आक्रामक शॉट खेलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है.' अय्यर ने आगे टीम इंडिया को चेताते हुए कहा कि विंडीज टीम भी आगे भारत के खिलाफ कुछ ऐसी ही रणनीति अमल में ला सकती है. और टीम को इसके लिए तैयारी करनी चाहिए. 

उन्होंने कहा, 'ईशान और अभिषेक के बीच यह बहुत ही असहज चर्चा होने जा रही है कि कौन पहली गेंद खेलेगा. वजह यह है कि अब जीरो एकदम से ही ईशान किशन के पाले में चली गई है. कुल मिलाकर ओपनरों को लेकर खासी चिंता है और निश्चित रूप से कोचिंग स्टॉफ के साथ यह विमर्श होने जा रहा रहा है कि वे कैसे ऑफ स्पिनर की काट निकाल सकते हैं. विंडीज के खिलाफ उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि कब अटैक करना है क्योंकि रोस्टर चेज पावर-प्ले में उनके खिलाफ यही रणनीति अपनाने जा रहे हैं'

नायर ने कहा, 'ऐसे में वे निश्चित तौर पर बेहतर रणनीति के साथ वापसी करना चाहेंगे. नई गेंद के साथ जब फिंगर स्पिनर (ऑफ स्पिनर) जब सीम से गेंद को पिच पर डालेंगे, तो उन्हें अतिरिक्त उछाल मिल सकता है. और यह एक मुश्किल बात है. जैसा कि हमने देखा कि अगर यह हवा में थोड़ा धीमी है. और गेंद सीम से टप्पा खाती है, तो यह आपको आउट करने के लिए काफी है. यह गेंद  आपको विकेट दिला सकती है.'

यह भी पढ़ें:   IND vs SA, T20 World Cup 2026: अक्षर पटेल को प्लेइंग XI से शामिल न करने पर टीम इंडिया ने करारी हार के बाद तोड़ी चुप्पी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com