विज्ञापन

T20 World Cu 2026: 'ऑस्ट्रेलिया ने जलवा खो दिया', महान मैक्ग्रा का बड़ा बयान, गिलेस्पी बोले-श्रीलंका के खिलाफ यह फैसला दिमाग हिलाने वाला

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड से बाहर होने के बाद अब उसके खेल के महान दिग्गजों का दर्द धीरे-धीरे बाहर आ रहा है. मैक्ग्रा और गिलेस्पी ने एक पोडकास्ट में कई बातोें पर हैरानी जाहिर की है

T20 World Cu 2026: 'ऑस्ट्रेलिया ने जलवा खो दिया', महान मैक्ग्रा का बड़ा बयान, गिलेस्पी बोले-श्रीलंका के खिलाफ यह फैसला दिमाग हिलाने वाला
T20 World Cup 2026:

खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में मंगलवार को आयरलैंड बनाम जिंबाब्वे का मैच धुलते ही पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के माथे पर 17 साल बाद टी20 विश्व कप के पहले ही राउंड से बाहर होने का दंश लग गया. अब धीरते-धीरे कंगारू पूर्व दिग्गजों का दर्द बाहर आना शुरू हो गया है. जाहिर है कि यह बढ़ता ही जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में वेस्टइंडीज और श्रीलंका से भी पीछे रह गया.  तेज़ गेंदबाज़ी के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया ने अब वह दबदबा या 'औरा' खो दिया है जो वह कभी रखता था, ख़ासकर टी20 क्रिकेट में.   मैकग्रा ने अपने पॉडकास्ट 'द फ़ास्ट बॉलिंग कार्टेल' में कहा, 'हमने T20 World Cup 2026 की शुरुआत में ही कहा था कि हमें ऑस्ट्रेलिया को लेकर चिंता है. अब बाकी टीमें जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरती हैं तो वह पुराना ऑस्ट्रेलियाई औरा दिखता ही नहीं. दुर्भाग्य से, यह चौंकाने वाला भी नहीं है.'

वैसे ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे टूर्नामेंट खिलाड़ियों की चोट की मारी रही. पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट के कारण बाहर थे, तो मिचेल स्टार्क टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. मिचेल मार्श पूरी तरह फिट नहीं थे, इसलिए ज्यादातर मैचों में टीम की कप्तानी ट्रेविस हेड ने की. टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल और नाथन एलिस वार्म-अप मैच नहीं खेल पाए. टिम डेविड आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का  उद्घाटक मुकाबला भी नहीं खेल पाए. ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 67 रनों से जीता, लेकिन इसके बाद टीम जिम्बाब्वे से 23 रन और श्रीलंका से 8 विकेट से हार गई.

स्टीव स्मिथ को न खिलाने पर बड़ा विवाद

सबसे बड़ा चौंकाने वाला स्मिथ को लेकर रहा और इस फैसले पर शुरुआत से लेकर अभी तक बहस चल रही है. स्टीव स्मिथ को बाहर रखा, जबकि वह टी20 विश्व कप से पहले BBL में शानदार फॉर्म में थे. जब तक स्मिथ को टीम में शामिल किया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी.
मैकग्रा ने खास तौर पर हैरानी जताई

अपने समय के दिग्गज पेसर ने कहा, 'कैमरन ग्रीन स्मिथ की जगह कैसे खेल रहे हैं, जब वह गेंदबाज़ी भी नहीं कर रहे? अगर वह बॉलिंग नहीं कर रहे, तो सेलेक्टर्स असल में कह क्या रहे है? क्या वह यह बता रहे हैं कि वह स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज है? यह पूरी तरह यह समझ से बाहर है.' वहीं, पोडकास्ट का ही एक और हिस्सा पूर्व क्रिकेटर जेसन गिलेस्पी ने भी मैट रेनशॉ को ड्रॉप करने  हैरानी जताई. ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 65 रन बनाए थे, लेकिन उन्हें श्रीलंका मैच में बाहर कर दिया गया.

यह दिमाग हिला देने वाला फैसला: गिलेस्पी

गिलेस्पी ने कहा, 'यह दिमाग हिला देने वाला फैसला है. इसका कोई तुक नहीं बनता' उन्होंने ऑलराउंडरों कूपर कॉनॉली और कैमरन ग्रीन की भूमिकाओं पर भी सवाल उठाए. पूर्व पेसर बोले, 'किसी समय आपको सेलेक्टर्स का भरोसा चुकाना होता है. और कॉनॉली, तथा कुछ हद तक ग्रीन, वह भरोसा वापस नहीं चुका पा रहे हैं.'


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com