विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2020

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का स्थगित होना तय!

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु स्वाहने ने जून महीने में बोर्ड की मीटिंग के बाद कहा था कि अब हमें इस बारे में निर्णय लेने के लिए सिर्फ एक ही मौका मिलेगा और यह सही फैसला लिए जाने की जरूरत है.

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का स्थगित होना तय!
टी20 वर्ल्ड कप की तस्वीर
नई दिल्ली:

अगर ऑस्ट्रेलिया मीडिया की मानें, तो इस साल अक्टूबर-नवंबर में  होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण स्थगित होना तय है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार सोमवार को इस बारे में कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया, लेकिन अखबार ने दावा किया कि टूर्नामेंट का स्थगित होना तय है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की बाकी मीडिया के अनुसार आने वाले दिनों में टी20 वर्ल्ड कप के स्थगित होने की पूरी उम्मीद है. ध्यान दिला दें कि पिछले महीने ही आईसीसी ने इस बारे में कोई भी निर्णय जुलाई तक के लिए टाल दिया था.

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु स्वाहने ने जून महीने में बोर्ड की मीटिंग के बाद कहा था कि अब हमें इस बारे में निर्णय लेने के लिए सिर्फ एक ही मौका मिलेगा और यह सही फैसला लिए जाने की जरूरत है. हम अपने सभी सदस्य, ब्रॉडकास्टर्स, साझेदार, सरकार और खिलाड़ियों के साथ विमर्श करना जारी रखेंगे, जिससे हमें सही निर्णय लेना सुनिश्चित कर सकें. 

वहीं,  पिछले ही महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष इर्ल एडिंग ने स्वीकार करते हुए कहा था कि अब टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अवास्तविक हो चला है. उन्होंने कहा था कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप को अभी आधिकारिक तौर पर रद्द या स्थगित नहीं किया गया है, लेकिन वर्तमान हालात में कोरोनावायरस से पीड़ित ज्यादातर देशों सहित कुल 16 देशों को टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया में जुटाना बहुत और बहुत ही ज्यादा मुश्किल है. 

वहीं, बीसीसीआई भी इस साल वर्ल्ड कप स्थगत होने की सूरत में अक्टूबर में आईपीएल के आयोजन की योजना बना रहा है. वहीं, आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने पिछले महीने कहा ही था कि वे केवल आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप पर फैसला होने का इंतजार कर रहे हैं. और हम सितंबर या अक्टूबर में आईपीएल के आयोजन के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई की राह और आसान इसलिए हो चली है कि यूएई, श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अपने यहां आईपीएल के आयोजन का प्रस्ताव बीसीसीआई को दिया है. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC T20 World Cup 2020, Indian Premier League 2020, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com