Suryakumar Yadav Indian Captain Statement After Losing Toss: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का आगाज हो चुका है. फाइनल मुकाबले में विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. फाइनल मुकाबले में टॉस गंवाकर भी भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खुश नजर आए. टॉस के बाद अपना विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं. क्योंकि पिछले मुकाबलों में हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था. फाइनल या सेमी फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में स्कोरबोर्ड पर अच्छा स्कोर होना काफी लाभप्रद होता है. पिछली बातें अब इतिहास हैं. नया मैच नया वर्ल्ड कप है. जिसके लिए हम काफी उत्साहित हैं. टॉस के समय ही स्टेडियम लगभग भर चुका है. उम्मीद है हम दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करेंगे. टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'
टॉस जीतने के बाद मिचेल सैंटनर का बयान
वहीं टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं. पिच अच्छी नजर आ रही है. देखते हैं यहां कुछ मदद मिलती है या नहीं. हमारी कोशिश रहेगी कि उन्हें कम से कम स्कोर पर रोका जाए. जिससे आसानी से लक्ष्य को चेज किया जा सके. हमारे साथी खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसे मौकों के लिए ही हम खेलते हैं. सेमी फाइनल की जीत से टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है. मैकौंकी नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह पर डफी को टीम में शामिल किया गया है.'
🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have been asked to bat first in the #Final
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNZ pic.twitter.com/eq6p5hb085
फाइनल मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह और 11 वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड: 1 टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), 2 फ़िन ऐलन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 मार्क चैपमैन, 6 डैरिल मिचेल, 7 मिचेल सैंटनर (कप्तान), 8 जैकब डफी, 9 जिमी नीशम, 10 मैट हेनरी और 11 लॉकी फर्ग्यूसन.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: इंतजार का पल हुआ समाप्त, मार्च में इस दिन से हो रहा है आईपीएल 2026 का आगाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं