IPL 2026 Schedule: क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से ही रही है. इससे पहले प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होने वाला था. मगर तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तारीख में बदलाव हुआ है. अब टूर्नामेंट का आगाज दो दिन बाद यानी कि 28 मार्च से होगा.
कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही है देरी?
जल्द ही देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं. इसी के वजह से पूरे कार्यक्रम के ऐलान में देरी हो रही है. दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने वाले हैं. उनके विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान अबतक नहीं हो पाया है. ये राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम हैं.
🚨 Announcement 🚨
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5
कोलकाता स्थित ईडन गार्डेंस और चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है. वहीं गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है.
प्रसारणकर्ता ने आगामी टूर्नामेंट के शुरुआत की तारीख का तो ऐलान कर दिया है. मगर पूरे कार्यक्रम के ऐलान का इंतजार अब भी बाकी है. खबरों की माने तो कुछ दिनों में जल्द ही पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल भी सामने आ जाएगा.
पिछली बार की चैंपियन है आरसीबी
आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पीबीकेएस के बीच अहमदाबाद में खेला गया था. जहां आरसीबी की टीम छह रनों से बाजी मारने में कामयाब हुई थी. यह आरसीबी की पहली ट्रॉफी भी थी.
यह भी पढ़ें- 'दिल मांगे मोर', अहमदाबाद में फिर से 250 रन बनाएगी टीम इंडिया? कपिल देव ने मैच से पहले ही कर दी भविष्यवाणी