- इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है
- इंग्लैंड ने टीम में एक बदलाव किया है, ओवर्टन की जगह रेहान अहमद को बाहर किया गया है
- भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और टीम की तैयारी अच्छी है
England Chose To Field: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला आज (पांच मार्च) भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) टॉस जितने में कामयाब रहे. उन्होंने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया है. टॉस के बाद ब्रूक ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहता हैं. टीम में एक बदलाव हुआ है. रेहान अहमद की जगह पर जेमी ओवर्टन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है.
भारतीय कप्तान का बयान
वहीं सेमी फाइनल मुकाबले में टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रवि शास्त्री के सवालों का जवाब देते हुए कहा हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. मुझे नहीं लगता है कि आज के मुकाबले में ओस का ज्यादा प्रभाव दिखेगा. टीम का माहौल काफी अच्छा है. टीम की तैयारी काफी अच्छी हुई है. हमने एक अलग ही तरीके की क्रिकेट खेली है. आज भी कुछ वैसा ही प्रयास रहेगा. विकेट काफी अच्छी नजर आ रही है. टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने वाले खिलाड़ी ही सेमी फाइनल मुकाबले में भी जलवा बिखेरेंगे.
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the semi-final 🙌
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/2blBXXTvqo
सेमी फाइनल मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 ईशान किशन, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती.
इंग्लैंड: 1 फिल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 जेमी ओवर्टन, 9 लियम डॉसन, 10 जोफ़्रा आर्चर, 11 आदिल रशीद.
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर मैदान में कदम रखने से पहले कौन सा पढ़ रहे थे मंत्र? फिर आसमान में देखते हुए स्टेडियम में ली एंट्री