विज्ञापन

ओडिशा के नए गवर्नर बृजमोहन बोले- 'BJP के पक्ष में वोट कैसे आएं, इसकी चिंता करेंगे', नवीन पटनायक ने ली चुटकी

ओडिशा के नए राज्यपाल-नामित बृज मोहन राम शपथ लेने से पहले ही विवादों में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि वह ओडिशा में एससी समुदाय के बीच संगठन को मजबूत करेंगे और यह भी देखेंगे कि BJP के पक्ष में ज्यादा वोट कैसे आएं.

ओडिशा के नए गवर्नर बृजमोहन बोले- 'BJP के पक्ष में वोट कैसे आएं, इसकी चिंता करेंगे', नवीन पटनायक ने ली चुटकी
ओडिशा के नए नामित गर्वनर बृज मोहन राम
NDTV

ओडिशा के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए बृज मोहन राम ने शपथ लेने से पहले ही ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर सियासी चर्चा शुरू हो गई है. झारखंड के दलित नेता और नए नामित गर्वनर बृज मोहन राम ने कहा कि वह ओडिशा में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के बीच संगठन को मजबूत करेंगे और इस बात की भी चिंता करेंगे कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट कैसे आएं. उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने राज्यपाल पद की निष्पक्षता और संवैधानिक भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पीटीआई से बातचीत के दौरान दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया और राज्यपाल-नामित पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का संवैधानिक दायित्व संविधान की निष्पक्ष तरीके से रक्षा करना है, न कि किसी राजनीतिक दल के चुनावी हितों को आगे बढ़ाना. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि संवैधानिक पदों को दलगत राजनीति से ऊपर रहना चाहिए.

नवीन पटनायक ने ली चुटकी

इस विवाद में बाद में बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हो गए. उन्होंने भी वीडियो साझा करते हुए बृज मोहन राम पर तंज कसा. 

पटनायक ने कहा कि ओडिशा की जनता देख सकती है कि राज्यपाल-नामित अपने 'पार्टी दायित्वों' को निभाने के लिए कितने उत्साहित हैं. हालांकि उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि पदभार संभालने के बाद नए राज्यपाल संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करेंगे और ओडिशा की जनता की निष्पक्ष सेवा करेंगे.

गौरतलब है कि संविधान के तहत राज्यपाल राज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है और उससे राजनीतिक निष्पक्षता की अपेक्षा की जाती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राज्यपाल पद संभालने से पहले ही किसी राजनीतिक दल के लिए वोट बढ़ाने की बात करना विपक्ष को सरकार और राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाने का मौका दे सकता है. 

यह भी पढ़ें: PM मोदी-जयंत चौधरी का नूरपुर में मेगा शो ? चौधरी चरण सिंह की विरासत से 2027 साधने की तैयारी में BJP-RLD

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha Governor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height