विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2024

सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे साल बने टी20 के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ICC ने बल्लेबाज के बारे में कह दी बड़ी बात

ICC T20I Player Of the Year: सूर्यकुमार यादव ने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में 112 रन बनाये. यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक था.

सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे साल बने टी20 के बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ICC ने बल्लेबाज के बारे में कह दी बड़ी बात
ICC T20 Player of the Year:आईसीसी का सूर्यकुमार यादव के बारे में बयान बहुत कुछ कहने के लिए काफी है
दुबई:

ICC T20I Cricketer of the Year: भारत के आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना है. ICC ने उन्हें इस प्रारूप में भारत के मध्यक्रम की रीढ़ कहा है. यादव ने 2023 में 50 के करीब औसत और 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से टी20 क्रिकेट में रन बनाए. वह फिलहाल जर्मनी में ग्रोइन की सर्जरी के बाद रिहैबलिटेशन में हैं. वह मार्च में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं जिसमें वह मुंबई इंडियंस के लिये खेलेंगे.

यह भी पढ़ें: 

IND vs ENG: प्रेस कांफ्रेंस में कप्तान रोहित ने टीम की रणनीति को लेकर कर दिया बड़ा खुलासा

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI का ऐलान, लिए गए चौंकाने वाले फैसले

आईसीसी ने कहा, ‘भारतीय मध्यक्रम की रीढ इस बल्लेबाज ने कई मैच जिताये हैं. लगातार दूसरी बार उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है.' यादव ने साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ सात रन बनाकर की लेकिन उसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. ICC ने कहा, ‘वह लगातार रन बनाते रहे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंद में 83 रन बनाये. उन्होंने फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 गेंद में 61 रन बनाये. साल के आखिर में कप्तानी का बोझ होने पर भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की.'

उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 गेंद में 80 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 गेंद में 56 रन बनाये. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 में 56 गेंद में 100 रन की पारी खेली. उन्होंने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में 112 रन बनाये. यह टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक था. रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक जड़ा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Ashok Yadav, Mumbai Indians, India, England, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com