विज्ञापन

IPL 2027 और 'थाला' का संन्यास, रैना के सामने धोनी ने खोल दिया दिल का वो राज, जिसे सुन आप भी हो जाएंगे मायूस!

Suresh Raina on MS Dhoni IPL Retirement: क्या आईपीएल 2027 में फिर दिखेगा 'थाला' धोनी का जलवा? चेपॉक के मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' के दौरान सुरेश रैना और एमएस धोनी के बीच हुई सीक्रेट बातचीत का वो बड़ा किस्सा, जिसने करोड़ों फैंस की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया है.

IPL 2027 और 'थाला' का संन्यास, रैना के सामने धोनी ने खोल दिया दिल का वो राज, जिसे सुन आप भी हो जाएंगे मायूस!
Suresh Raina on MS Dhoni IPL Retirement:

Suresh Raina on MS Dhoni IPL Retirement: 18 मई को जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेपॉक के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना आखिरी घरेलू मैच खेल रही थी, तब पूरे स्टेडियम और सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही सवाल तैर रहा था क्या यह धोनी का आखिरी मैच है? फैंस की आंखें नम थीं और विदाई की अटकलें चरम पर थीं. लेकिन इसी भावुक माहौल के बीच, धोनी के सबसे करीबी दोस्त और चेन्नई के 'चिन्ना थाला' स्टार स्पोर्ट्स पर धोनी के साथ लैप ऑफ ऑनर के दौरान मुलाकात को लेकर सुरेश रैना ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को जश्न मनाने की वजह दे दी है.

 रैना के मुताबिक, धोनी का आईपीएल सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और वह अगले सीजन (IPL 2027) में भी वापसी कर सकते हैं.यह पूरा किस्सा मैच के बाद का है, जब हैदराबाद के हाथों चेन्नई को 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी. हार के बावजूद, पूरे सीजन मिले बेपनाह प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी पलटन मैदान पर 'लैप ऑफ ऑनर' (मैदान का चक्कर लगाने) के लिए उतरी.

इसी दौरान ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना मैदान पर पहुंचे और उन्होंने धोनी को गले लगा लिया. दोनों दिग्गजों के बीच कुछ देर तक गुपचुप बातचीत हुई. इस खास मुलाकात के बारे में बाद में बात करते हुए रैना ने बताया कि उन्होंने धोनी से उनके भविष्य को लेकर सीधे बात की.

रैना ने खुलासा किया कि बातचीत के दौरान एमएस धोनी ने बेहद ईमानदारी से स्वीकार किया कि वह इस समय अपनी फिटनेस और शरीर से जुड़ी समस्याओं से काफी ज्यादा जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह मैदान पर खुलकर नहीं आ पा रहे थे, लेकिन सबसे बड़ी और राहत की बात यह रही कि इतनी तकलीफों के बाद भी धोनी ने अगले आईपीएल सीजन में खिलाड़ी के तौर पर वापसी करने की संभावना को पूरी तरह से खारिज (Deny) नहीं किया है. 

रैना के इस बयान से साफ है कि अगर थाला अपनी चोट से उबर जाते हैं, तो उनमें अभी भी एक और सीजन खेलने का जज्बा बाकी है. चेपॉक के इस विदाई जैसे माहौल में जहां हर कोई मायूस था, वहां रैना के इस 'किस्से' ने फैंस की उम्मीदों को एक बार फिर जिंदा कर दिया है कि नंबर-7 की जर्सी का जादू अभी थमा नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Suresh Kumar Raina, Indian Premier League 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com