
इसी बीच पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे से उन्हें हरप्रीत ब्रार और नाथन एलिस ने 3-3 विकेट निकालकर दिया जबकि कगिसो रबाडा के हाथ 1 ही विकेट आई| अब देखना होगा कि क्या पंजाब की टीम 158 रनों के इस लक्ष्य को हासिल करते हुए जीत के साथ घर वापसी करेगी? या फिर हैदराबाद के गेंदबाज़ इस स्कोर को डिफेंड कर लेंगे| ये तो रन चेज़ में पता चल ही जाएगा| जल्द ही हाज़िर होंगे, कहीं जाइएगा नहीं|
एक समय तो हैदराबाद टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी और एक के बाद एक बल्लेबाज़ पवेलियन की ओर लौट रहे थे| 16 ओवर तक भुवि की टीम 100 रनों तक भी नहीं जा पाई थी और अपने 5 टॉप ऑडर बल्लेबाजों को गवां चुकी थी| ऐसे में भुवि की टीम को बची हुई 24 गेंदों पर कम से कम 60 रन बनाने की ज़रुरत थी ताकि टीम का स्कोर 150 के पार जा सके| तभी क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी करने आए रोमारियो शेफर्ड (26) ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| वहीँ उनका साथ देते हुए वाशिंगटन सुंदर (25) ने भी अपने हाथ खोले और बाउंड्री लगाने लगे| दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 58 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई जिसके कारण टीम का स्कोर 157 रनों तक पहुँच गया|
19.6 ओवर (1 रन) नॉट आउट!! साथ में बाई का एक रन भी आ गया| इस फ्री हिट गेंद पर बल्लेबाज़ को बोल्ड तो मार दिया था लेकिन विकेट्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से बाई का रन लेने भाग गए| पॉइंट की तरफ से नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो आया और बोलर ने उसे पकड़ते हुए बेल्स उड़ाई फिर रन आउट की अपील की| थर्ड अम्पायर ने इसे जब चक किया तो पाया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर था| बाई का एक रन मिला और इस रन के साथ हैदराबाद की पारी 157 रनों पर जाकर समाप्त हुई यानी अब पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य रखा गया है|
शानदार गेंदबाज़ी पंजाब के गेंदबाजों की ओर से देखने को मिली यहाँ पर!!! हालांकि आखिरी के चार ओवरों में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अच्छा फाईट बैक दिखाया| शुरुआत से ही हैदराबाद के बल्लेबाजों को मयंक के बेहतरीन गेंदबाजों ने ज़्यादा बड़े शॉट लगाने से रोके रखा| अभिषेक शर्मा की 43 रनों की बदौलत हैदराबाद ने पंजाब के सामने 158 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी के लिए आई भुवि की सेना ने शुरुआत धीमी अंदाज़ में तो की ही साथ में पॉवर प्ले के दौरान प्रियम गर्ग (4) के विकेट को गँवा दिया| जिसके बाद कुछ देर तक राहुल त्रिपाठी (10) ने अभिषेक का साथ देते हुए क्रीज़ पर समय बिताया और सिंगल डबल के साथ-साथ बाउंड्री भी लगाते हुए नज़र आये| दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की और स्कोर को 60 रनों के पार ले गए| इसी बीच हरप्रीत ब्रार की गेंद पर त्रिपाठी साहब अपना विकेट गँवा बैठे|
19.6 ओवर (1 रन) नो बॉल और विकेट! रन आउट हो गए भुवि| बाई के रूप में रन भागना चाहते थे इस आखिरी गेंद पर लेकिन कीपर के पास गई बॉल और उन्होंने डायरेक्ट हिट मारते हुए बल्लेबाज़ को रन आउट कर दिया| यानी अब स्ट्राइक पर एक नए बल्लेबाज़ आयेंगे| जड़ में डाली गई गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए थे रोमारियो और गति से बीट हो गए थे| जिसके बाद रन भागा गया था|
19.5 ओवर (1 रन) सिंगल!! हैट्रिक नहीं मिल पाएगी| लो फुल टॉस गेंद को पुश किया और सिंगल हासिल किया|
19.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर नाथन एलिस हासिल करते हुए| अगली गेंद पर क्या एलिस हैट्रिक ले पायेंगे? जगदीश सूचित बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर चिप शॉट खेला| बल्ले के निचले भाग को लगकर सीधा शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई बॉल| फील्डर वहां मौजूद प्रेरक मांकड जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 154/7 हैदराबाद|
19.3 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट शिखर धवन बोल्ड नाथन एलिस| 58 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| स्लोवर बाउंसर ने सुंदर का काम तमाम किया| 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद पर अपर कट लगाने गए| बल्ले और गेंद का बेहतरीन संपर्क तो हुआ लेकिन कम गति के कारण दूरी हासिल नहीं हुई| शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े गब्बर ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 154/5 हैदराबाद|
19.2 ओवर (1 रन) ओवरपिच गेंद!! मिड विकेट की दिशा में खेला गया बड़ा शॉट!! संपर्क सही नहीं हुआ, एक ही रन मिल पायेगा|
19.1 ओवर (6 रन) छक्का! पहली ही गेंद पर छह रन आ गया है| अब बड़ा ओवर आ सकता है| फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा और छह रन बटोर लिए|
18.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और सनसनाते हुए सीमा रेखा के पार चली गई| चतुराई भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर| 147/5 हैदराबाद|
18.5 ओवर (1 रन) सामने की तरफ मिड ऑफ़ पर फील्डर लगाया गया| उसी के पास गई गेंद शॉट लगने के बाद| एक ही रन मिला|
18.4 ओवर (4 रन) चौका! सामने की तरफ मारा गया शॉट!! आगे डाली गई थी गेंद यॉर्कर के प्रयास में और चौका मिल गया| गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला और चार रन बटोरा|
18.3 ओवर (1 रन) लो फुल गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
18.2 ओवर (1 रन) राउंड डी विकेट आकर यॉर्कर डाला| बल्लेबाज़ के पास बड़ा शॉट लगाने का मौका नहीं था| लेग साइड पर खेला| एक ही रन मिला|
18.1 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर ने एक रन पर ही रोक दिया|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक और महंगे ओवर की समाप्ति हुई| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 135/5 हैदराबाद|
17.5 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
17.5 ओवर (5 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के दाँए तरफ से सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई बॉल चार रनों के लिए|
17.4 ओवर (4 रन) चौका! गिरते पड़ते स्कूप शॉट लगाया| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
17.3 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!! धीमी गति से डाली गई गेंद पर पुल लगाने गए थे| गति से बीट हुए| कीपर से भी हुई चूक, एक रन मिल गया|
17.2 ओवर (1 रन) टैप एंड रन!! धीमी गति की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
17.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
17.1 ओवर (6 रन) छक्का! सुन्दर का पहला सिक्स!! 82 मीटर लम्बा| हैदरबाद वापसी करते हुए| इस बार अपने लिए रूम बनाकर कवर्स की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
बोलिंग चेंज!! कगिसो रबाडा को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
16.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ 17 रनों के एक बड़े ओवर की समाप्ति हुई| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया| 116/5 हैदराबाद|
16.5 ओवर (6 रन) छक्का! बड़ा हिट!! लेग साइड पर आगे डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को बड़ा शॉट लगाने का मौका मिल गया| स्लॉग कर दिया गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और अपनी ताक़त से छह रन हासिल कर लिया| एक बड़े ओवर की तलाश थी और वो आता हुआ|
16.4 ओवर (4 रन) चौका! मिस टाइम पुल शॉट!! गैप में गई गेंद| दो फील्डरों के बीच से चार रनों के लिए निकल गई बॉल| पटकी हुई गेंद पर इस पिच पर काफी टाइम मिल जाता है|
16.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
16.2 ओवर (4 रन) महत्वपूर्ण चौका! ये गेंद शॉर्ट कवर्स फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 16 के बाद 99/5 है हैदराबाद, कम से कम बल्लेबाज़ी टीम 140 रनों तक जाना चाहेगी|
15.6 ओवर (1 रन) क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.5 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| मयंक ने अपने दाँए ओर डाईव लगकर गेंद को रोका| बल्लेबाज़ ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
15.4 ओवर (0 रन) स्लोवर बाउंसर!! पुल लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं|
15.3 ओवर (0 रन) सटीक यॉर्कर डाला| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑन की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
15.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1 ओवर (0 रन) बढ़िया स्ट्रेट ड्राइव लेकिन सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड वाली विकेट्स से जा टकराई बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
...रन चेज़...