
14.5 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
14.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! इसी के साथ चेन्नई टीम का स्कोर 150 रनों के पार पहुँचा| ऊपर डाली गई गेंद पर कॉनवे ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का शानदार ताल मेल हुआ| बॉल गई सीधे स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
14.3 ओवर (4 रन) चौका! मार्को काफी महंगे साबित होते हुए| धीमी गति की गेंद पर कड़क पुल शॉट| आज जिस लय में हैं बल्लेबाज़ गेंद बल्ले से लगने के बाद कहाँ रुकने वाली| एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
14.2 ओवर (2 रन) जड़ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग हुई और पूरा कर लिया|
14.1 ओवर (6 रन) टॉप एज!! छक्का मिल गया!! इसी के साथ डेवोन कॉनवे ने इंडियन टी20 लीग में अपना पहला अर्धशतक लगाया| छोटी लेंथ की तेज़ गती की गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुए, टॉप एज लाकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई और मिला सिक्स|
13.6 ओवर (2 रन) मिड विकेट पर शानदार फील्डिंग करते हुए खिलाड़ी ने अपने टीम के लिए दो रन बचाया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर गायकवाड ने पुल लगाया और दो रन लिया|
13.5 ओवर (1 रन) लो फुलटॉस गेंद को कॉनवे ने कवर्स की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
13.4 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे स्क्वायर लेग की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
13.3 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को खेला| एक रन आया|
13.2 ओवर (4 रन) चौका!!! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे डीप पॉइंट की तरफ कट किया और चार रन हासिल किये|
13.1 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की धीमी गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ ने पुल लगाकर एक रन लिया|
दूसरा टाइम आउट भी ले लिया गया यहाँ पर| हैदराबाद के कप्तान की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही|
12.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
12.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
12.4 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल लगाकर दो रन निकाला|
12.3 ओवर (2 रन) लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| दो रन मिल गया|
12.2 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑन की ओर गायकवाड ने खेलकर एक रन निकाला|
12.1 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर सिंगल ले लिया|
11.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
11.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर गायकवाड के बल्ले से देखने को मिला!! बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स|
11.4 ओवर (4 रन) चौका!!! गुड लेंथ की गेंद पर गायकवाड ने लॉन्ग ऑन की ओर पुल शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर से दूर एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर| चार रन मिला|
11.4 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आता हुआ| एलबीडबल्यू की अपील थी लेकिन अम्पायर ने उसे नकार दिया| ये गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
11.2 ओवर (4 रन) चौका!! एक बार फिर से हवा में गेंद लेकिन इस दफ़ा चौका है!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के ऊपर से निकल गई, मिला चार रन|
11.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद!! मिड ऑफ़ पर केन द्वारा एक बेहतरीन प्रयास लेकिन आगे गिर गई बॉल| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| फुल बॉल को रूम बनाकर मिड ऑफ़ की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया था| फील्डर का एक भरसक प्रयास था लेकिन गेंद हाथों में नहीं आ पाई|
10.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका| 11 के बाद 100/0 चेन्नई|
10.5 ओवर (1 रन) इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला| डीप से सिंगल ही मिल पायेगा| इसी के साथ टीम के 100 रन भी पूरे हुए|
10.4 ओवर (6 रन) दो बैक टू बैक छक्का! ओहोहो!! कप्तान बदला है तो इस खिलाड़ी का खेल भी बदल गया है| ऐसा लग रहा है कि कोई दबाव ही नहीं है| मिड विकेट बाउंड्री को लगातार अपना निशाना बनाते हुए गायकवाड|
10.3 ओवर (6 रन) छक्का! ये किया है क़दमों का इस्तेमाल और रुतु का आपन राज देख रहे हैं| ओहोहो!! 97 मीटर लम्बा सिक्स लगाकर सभी को हैरान कर दिया|
10.2 ओवर (1 रन) पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| यहाँ भी सिंगल ही मिल पाया|
10.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्लॉग कर दिया| फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की ओर गेंद को पुश करते हुए गायकवाड ने सिंगल लिया|