
14.5 ओवर (6 रन) छक्का!!! इस ओवर का दूसरा!!! अहहाहा, ये शॉट देखकर तो मज़ा ही आ गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को स्वीप किया और बड़ी आसानी से छह रन हासिल कर लिया| एक बड़ा ओवर आता हुआ चेन्नई के लिए|
14.4 ओवर (0 रन) टर्न होती गेंद को बल्ले का मुंह खोलते हुए पॉइंट की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
14.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
14.2 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ एक रन के लिए|
14.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ गेंद को उठाकर और बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
दूसरा टाइम आउट का इशारा अम्पायर दवारा| 14 ओवर की समाप्ति के बाद 102/2 चेन्नई| फ़िलहाल क्रीज़ पर शेन वॉटसन और अम्बाती रायुडु बल्लेबाज़ी करते हुए...
13.6 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में सीधे बल्ले से गेंद को खेला और रन हासिल किया|
13.5 ओवर (0 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
13.4 ओवर (4 रन) चौका!!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद| फील्डर पीछे मौजूद नही| मिला चार रन|
13.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ की तरफ खेलते हुए 1 रन निकला|
13.2 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन रन मिलेगा मात्र एक ही|
13.1 ओवर (2 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को गैप में खेला| नो मेंस लैंड में गिरी| दो रन मिला|
12.6 ओवर (0 रन) बाहरी किनारा!!! हवा में गेंद| शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई लेकिन फील्डर से काफी आगे गिर गई| बाल बाल बचे शेन| कट लगाने गए थे और बाहरी किनारा दे बैठे थे वहां पर| 13 के बाद 92/2 चेन्नई|
12.5 ओवर (0 रन) अंदरूनी किनारा!! पैड्स से टकराई गेंद और ऑफ़ साइड पर गई| कोई रन नहीं हुआ|
12.4 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की तरफ और रन हासिल किया|
12.3 ओवर (0 रन) ओह!!! गुगली पर बीट किया बल्लेबाज़ को वहां पर| ऑफ़ साइड पर खेलने गए लेकिन बीट हुए|
12.2 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
12.1 ओवर (6 रन) दो गेंद दो सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए वॉटसन द्वारा| स्लॉग स्वीप किया आगे की ह्गेंद को सामने की और| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
11.6 ओवर (6 रन) छक्का!!!! कदमों का शानदार इस्तेमाल अम्बाती रायुडु दवारा देखने को मिला यहाँ पर| ओवरपिच गेंद को आगे आकार गेंदबाज़ के सर की ऊपर से मारा| गेंद गई स्टैंड में मिला सिक्स|
11.5 ओवर (1 रन) भाग्यशाली रहे शेन वॉटसन यहाँ पर!!!! आगे डाली गई गेंद को शेन वॉटसन ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल| मनीष पांडे ने अपने आई की ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ते के साथ ही अम्पायर की ओर इशारा कर दिया के मुझे पाता नही कि गेंद पूरी तरह से मेरे हाथ में आई या नही| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता लगा की गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई थी| थर्ड अम्पायर का आया फैसल नॉटआउट रहे बल्ले| 1 रन मिल जाएगा यहाँ पर|
कैच किया गया वहां पर लेकिन फील्डर भी संतुष्ट नहीं दिखे| फील्ड अम्पायर ने ली है थर्ड अम्पायर की मदद, क्या ये आउट है, शायद नहीं और सॉफ्ट सिग्नल भी नॉट आउट ही था|
11.4 ओवर (1 रन) मिड ऑन की तरफ पंच करते हुए 1 रन हासिल किया|
11.3 ओवर (1 रन) मिड ऑफ की दिशा में पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद| लेकिन 1 रन तेज़ी से हासिल कर लेगे बल्लेबाज़|
11.2 ओवर (0 रन) ऊपर डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हुआ|
11.1 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई बॉल 1 रन आया|
10.6 ओवर (2 रन) बेहतरीन फील्डिंग स्क्वायर लेग फेंस पर गर्ग द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| विकेट लाइन की गेंद को स्वीप किया था| चौका जा रहा था लेकिन मिड विकेट से अपनी दायें ओर भागते हुए गर्ग ने डाईव लगाई और गेंद को रोका| 11 के बाद 74/2 चेन्नई|
10.5 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से गेंद को खेला और एक रन के साथ स्ट्राइक बदला|
10.4 ओवर (1 रन) ओह!!! ये बहुत ही करारा लगा होगा राशिद के हाथों पर| एक टफ चांस भी था इसलिए 20 रनों पर वॉटसन को मिला जीवनदान| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला था| लॉन्ग ऑफ़ से सिंगल हासिल किया|
10.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
10.2 ओवर (0 रन) टर्न के साथ गेंद को लाइन में आकर दिफ्रेंद कर दिया|
10.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
14.6 ओवर (1 रन) अंबाति रायुडू को राशिद ख़ान : 1 रन