सुनील नारायण की फाइल तस्वीर
कोलंबो:
वेस्ट इंडीज के स्पिनर सुनील नारायण की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई है और उन्हें 14 दिन के भीतर टेस्ट से गुजरना होगा। आईसीसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। नारायण की शिकायत श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेल में शनिवार को पहले वनडे के बाद की गई थी।
इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में उनकी एक्शन की शिकायत हुई है, लेकिन किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में पहली बार शिकायत हुई है। आईसीसी के एक बयान में कहा गया कि नारायण को टेस्ट के नतीजे आने तक खेलने की अनुमति रहेगी। चार साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद से वह छह टेस्ट, 55 वनडे और 32 टी20 मैच खेल चुके हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुनील नारायण, वेस्ट इंडीज, क्रिकेट, आईसीसी, गेंदबाजी एक्शन, Sunil Narine, West Indies, Cricket, ICC