क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सुनील गावस्कर और इयान चैपल ने विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत को जीत का दावेदार बताते हुए कहा कि दोनों टीमों के विश्व कप मुकाबलों के इतिहास को देखते हुए और भारत के ऑस्ट्रेलिया की दशाओं के अनुकूल ढलने की वजह से मैच गत विजेता टीम के पक्ष में जा सकता है।
भारत ने अब तक सभी विश्व कप मैचों में (1992, 1996, 1999, 2003 और 2011) पाकिस्तान को हराया है। दोनों पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि पाकिस्तान के विश्व कप के (भारत के खिलाफ) अपने दुर्भाग्य को तोड़ने की संभावना नहीं है, हालांकि दोनों ही टीमें संघषर्रत टीमों के तौर पर मैच में उतरेंगी।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गावस्कर ने कहा, दोनों ही टीमें विश्व कप से पहले अच्छे लय में नहीं दिखी हैं। पाकिस्तान भी संघर्ष कर रहा है, क्योंकि उन्हें हाल में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी, मामला बराबरी का हो सकता है। लेकिन मुझे लगता है कि पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए भारत मामूली बढ़त के साथ जीत के दावेदार के तौर पर उतरेगा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी चैपल ने गावस्कर के साथ सहमति जताते हुए कहा कि भारत जीत के दावेदार के रूप में उतरेगा, क्योंकि वे पिछले दो महीने से ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से वहां की दशाओं में पाकिस्तानियों से बेहतर ढल चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान पाकिस्तानी टीम में मैच विजेता खिलाड़ियों की कमी है।
चैपल ने कहा, उन्होंने 1992 में विश्व कप जीता था, लेकिन तब टीम में इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, इंजमाम उल हक के रूप में कई मैच विजेता खिलाड़ी थे। टीम में अब उस तरह के मैच विजेता खिलाड़ी नहीं है। जुनैद खान का न होना भी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं