विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने बताया उस भारतीय कप्तान का नाम जिसने राहुल द्रविड़ की तरह मेहनत पूरी की, मगर तारीफ आधी मिली

सुनील गावस्कर ने अजिंक्य रहाणे के कप्तानी की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड असाधारण है.

सुनील गावस्कर ने बताया उस भारतीय कप्तान का नाम जिसने राहुल द्रविड़ की तरह मेहनत पूरी की, मगर तारीफ आधी मिली
सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक कप्तान आए हैं. जिन्होंने टीम को काफी खूबसूरती से संवारा है. इन खिलाड़ियों में मंसूर अली खान पटौदी,  सौरव गांगुली, कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों का नाम प्रमुख है. मगर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे. जिनकी देखरेख में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. मगर उन्हें उतनी सराहना नहीं मिल पाई. जितने के वे हकदार थे. इन्हीं खिलाड़ियों में राहुल द्रविड़ के साथ-साथ अजिंक्य रहाणे का नाम भी प्रमुख है. रहाणे के शानदार खेल और कप्तानी को देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने उनकी जमकर सराहना की है. 

मिड-डे में गावस्कर के हवाले से एक पोस्ट में गया है, 'कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड असाधारण है. छह मैचों में चार जीत और एक भी हार नहीं. राहुल द्रविड़ की तरह. जिसकी कप्तानी में टीम को कई शानदार जीत मिली, लेकिन उनको उसका श्रेय नहीं मिला जिसके वे हकदार थे. इसी तरह रहाणे के नेतृत्व को भी वह सराहना नहीं मिली जिसके वे हकदार थे. यह भारतीय क्रिकेट की खासियत है. जब टीम जीतती है, तो सारी प्रशंसा व्यक्तिगत खिलाड़ियों को मिलती है. चाहे वह बल्लेबाज हों या गेंदबाज, लेकिन जब टीम हारती है, तो कप्तान और कोच को दोषी ठहराया जाता है.'

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रहाणे ने की थी करिश्माई कप्तानी 

आपको बता दें कि कप्तान के तौर पर रहाणे को भारतीय टीम की अगुवाई करने का कुछ खास अवसर नहीं मिला था. मगर जीतने अवसर मिले. उसमें उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर की गई उनकी कप्तानी को हमेशा याद रखा जाएगा. भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पहले मुकाबले की पहली पारी में 244 रन ऑलआउट हो गई थी. दूसरी पारी में तो टीम का हाल और बेहाल रहा. टीम महज 36 रनों पर सिमट गई. नतीजन टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

मगर इस हार के बाद रहाणे और रवि शास्त्री ने जिस सूझबूझ के साथ सीरीज को आगे बढ़ाया. वह काबिले तारीफ थी. रहाणे ने डूबती हुई कश्ती को ना केवल किनारा दिया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया के गढ़ 'द गब्बा' में धूल चटाई. जिसके साथ ही भारतीय टीम सीरीज भी अपने नाम करने में कामयाब रही. 

यह भी पढ़ें- 'नाच न जाने आंगन टेढ़ा', बाबर आजम हुए रन आउट, अपनी गलती छोड़ शफीक को दिखाने लगे आंख, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sunil Gavaskar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com