विज्ञापन

KL राहुल की चोट कितनी गंभीर, आज बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? इंजरी पर बड़ा अपडेट

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन उप-कप्तान केएल राहुल को 77 रन पर रिटायर होना पड़ा. कोच कोटक ने केएल की इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. अभी वह बिल्कुल ठीक लग रहे हैं. इसलिए उम्मीद है कि वह खेलने के लिए तैयार होंगे.

KL राहुल की चोट कितनी गंभीर, आज बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? इंजरी पर बड़ा अपडेट
केएल राहुल का इलाज करते हुए फिजियो
IANS

Sri Lanka vs India 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दिन उप-कप्तान केएल राहुल को 77 रन पर रिटायर होना पड़ा. भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया कि बेंगलुरु के इस खिलाड़ी को क्रैम्प्स (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हो रही थी. कोच ने राहुल की फिटनेस के बारे में अच्छी खबर दी है. 

राहुल ने पारी की शुरुआत में बहुत संयमित होकर बल्लेबाजी की थी, लेकिन टी-ब्रेक के ठीक बाद क्रैम्प्स के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा. भारतीय उप-कप्तान को मैदान पर ही मेडिकल मदद दी गई और फिर वे टीम फिजियो के साथ ड्रेसिंग रूम लौट गए. राहुल की हालत को लेकर चिंता थी क्योंकि वे क्रैम्प्स और शारीरिक परेशानी से जूझते दिख रहे थे. उन्हें अपने दाहिने हाथ में भी तकलीफ महसूस हो रही थी, और 'रिटायर हर्ट' होने के बाद भारतीय मेडिकल टीम ने उनकी जांच की.

केएल राहुल रविवार को क्रीज पर लौटेंगे या नहीं?

दिन का खेल खत्म होने तक ओपनर ठीक महसूस कर रहे थे. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि राहुल रविवार को क्रीज पर लौटेंगे और अपनी पारी जारी रखेंगे. कोटक ने दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'KL ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ क्रैम्प्स आए थे. इसलिए दिन के आखिर तक वे ठीक थे. अक्सर जब क्रैम्प्स शुरू होते हैं, तो वे हैमस्ट्रिंग, ग्रोइन या हाथ में भी हो सकते हैं, लेकिन अभी वे बिल्कुल ठीक लग रहे हैं. इसलिए उम्मीद है कि वे कल खेलने के लिए तैयार होंगे.'

लेकिन कुल मिलाकर, कोटक राहुल के खेल में फ्लेक्सिबिलिटी को देखकर खुश थे - वे व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करते हैं. कोच ने कहा कि, 'देखिए, वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब वह वनडे (मैच) खेलते हैं- जैसा कि आपने देखा होगा- तो वह नंबर 6 या 5 पर बल्लेबाजी करते हैं. इसलिए जब आप एक सीनियर बल्लेबाज हों और किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने और टीम की मदद करने के लिए तैयार हों, तो मुझे लगता है कि ऐसे खिलाड़ी का होना बहुत अच्छी बात है.

उन्होंने आगे कहा कि, 'इसलिए टीम के लिए वह बहुत उपयोगी खिलाड़ी हैं. रेड बॉल मैच में वह ओपनिंग करते हैं, वनडे मैच में वह जरूरत के हिसाब से किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं. अब, जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह काफी जिम्मेदारी ले रहे हैं, कई साझेदारियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और यह वाकई बहुत अच्छी बात है. साथ ही उनका प्रदर्शन भी बहुत लगातार अच्छा रहा है.

गाले की पिच पहले दिन काफी हद तक आसान रही और कोटक को लगता है कि आने वाले दिनों में यह स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार साबित होगी. उन्होंने कहा कि, यह पिच सूखी है और अभी यह पूरी तरह से बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट है. आम तौर पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और स्पिन नहीं होती. जब स्कोर 288-2 हो, तो यह हमारे लिए अच्छा संकेत है, लेकिन यह सिर्फ एक दिन का खेल है, अभी लंबा सफर बाकी है. हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि पिच में दरारें पड़ेंगी.

उन्होंने कहा कि, 'मुझे बस इतना लगता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, दूसरे, तीसरे और चौथे दिन- पिच से ज्यादा टर्न मिलेगा. पहले दिन यहां बल्लेबाजी का औसत 53 के आसपास रहता है. दूसरे दिन यह 38 हो जाता है और तीसरे दिन यह लगभग 28 हो जाता है. तो, कुल मिलाकर आंकड़े बताते हैं कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाज के औसत रन में काफी कमी आती है.'

(पीटीआई इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com