विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2021

क्रुणाल पंड्या कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, दूसरा टी20 मैच स्थगित हुआ, कल बुधवार को खेल जाएगा

दोनों टीमों के खिलाड़ी ही आइसोलेशन में चले गए हैं और अब सभी के टेस्ट किए जाएंगे. और अगर ये टेस्ट निगेटिव आते हैं, तो दूसरा टी20 मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त है. पिछले मुकाबले में टीम धवन ने मेजबानोंको 38 रन से धूल चटायी थी. 

क्रुणाल पंड्या कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, दूसरा टी20 मैच स्थगित हुआ, कल बुधवार को खेल जाएगा
Sl vs Ind: क्रुणाल पंड्या के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद खिलाड़ी चिंतित हैं
  • दोनों टीमेंं गई आइसोलेशन में, बीसीसीआई ने की पुष्टि
  • सभी खिलाड़ियों का किया जाएगा टेस्ट
  • भारतीय प्रशंसक हुए चिंतित
नयी दिल्ली:

Sri Lanka vs India 2nd T20I: श्रीलंका से बड़ी खबर आ रही है. आज मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच खेले जाने वाला दूसरा टी20 मुकाबला स्थगित कर दिया गया है. टीम के अहम खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या-19 (Krunal Pandya is found Covid-19 positive) कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद मैच को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. दोनों टीमों के खिलाड़ी ही आइसोलेशन में चले गए हैं और अब सभी के टेस्ट किए जाएंगे. और अगर ये टेस्ट निगेटिव आते हैं, तो दूसरा टी20 मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त है. पिछले मुकाबले में टीम धवन ने मेजबानोंको 38 रन से धूल चटायी थी. बहरहाल, क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) का कोविड-19 पाया जाना टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई की नींद उड़ाने के लिए काफी है. 

दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग XI, स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर

सूत्रों ने पुष्टि करते हुए बताया कि क्रुणाल पंड्या कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और इसने दोनों देशों की टीमों को आइसोलेशन में जाने को मजबूर कर दिया है. और जब तक सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, ये आइसोलेशन में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो मैच बुधवार को खेला जाएगा. बहरहाल, क्रुणाल के केस के बाद पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है, जो पिछले दिनों चोटिल आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर की जगह इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार था. देखने की बात यह होगी कि इन दोनों खिलाड़ियों की रिपोर्ट कैसी आती है. पृथ्वी और सूर्य को इन दोनों की जगह ही चुना गया है. आवेश, सुंदर और  आवेश खान तीनों ही चोटिल होकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

 इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को मिला मौका, देखें पूरी टीम

श्रीलंका के दौरे की शुरुआत में ही मेजबान टीम के कुछ खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. इसी कारण सीरीज दो बार मूल कार्यक्रम से आगे भी खिसकी थी. अच्छी बात यह थी कि मैदान पर कड़ा पसीना बहाने के बाद भी टीम धवन के किसी खिलाड़ी को लेकर ऐसा कुछ नहीं हुआ था, लेकिन अब क्रुणाल के मामले ने मैनेजमेंट को चिंता में डाल दिया है. और अब यह  तो साफ है कि क्रुणाल शायद ही आगे कोई मैच खेल पाएं क्योंकि उन्हें नियमों के तहत अनिवार्य आइसोलेशन का नियम पालन करने के अलावा तेजी से उबरना भी होगा. कुल मिलाकर अब सभी की नजरें बाकी खिलाड़ियों के टेस्ट पर लगी हैं. 

VIDEO: कुछ महीने पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर एनडीटीवी से खास बात की थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krunal Himashu Pandya, Sri Lanka Vs India 2021, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com