विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2017

श्रीलंका टीम को झटका, स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से पहले टेस्‍ट में नहीं खेल पाएंगे कप्‍तान दिनेश चंदीमल

दिनेश चंदीमल की जगह दिग्‍गज स्पिनर रंगना हेराथ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

श्रीलंका टीम को झटका, स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से पहले टेस्‍ट में नहीं खेल पाएंगे कप्‍तान दिनेश चंदीमल
दिनेश चंदीमल को निमोनिया के कारण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है (फाइल फोटो)
  • चंदीमल निमोनिया के कारण अस्‍पताल में भर्ती हैं
  • रंगना हेराथ को सौंपी गई हैं टीम की कप्‍तानी
  • 26 जुलाई से गाले में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट
कोलंबो: भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज प्रारंभ होने के पहले ही मेजबान श्रीलंका टीम को झटका लगा है. श्रीलंका टीम के कप्‍तान दिनेश चंदीमल स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से भारत के खिलाफ आगामी 26 जुलाई से शुरू होने वाले पहले क्रिकेट टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी जगह दिग्‍गज स्पिनर रंगना हेराथ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता सनथ जयसूर्या ने कहा कि चंदीमल के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी और उसी के अनुसार दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर फैसला किया जाएगा.

जयसूर्या ने कहा, ‘चंदीमल को निमोनिया हुआ है और बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में वह नहीं खेल पाएंगे.’ जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे में 2-3 की हार के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कप्तानी छोड़ दी थी जिसके बाद चंदीमल को कप्तानी सौंपी गई. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 26 जुलाई से गाले में खेला जाएगा. भारतीय टीम के श्रीलंका के दौरे में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. दौरे के अंतर्गत शुक्रवार से भारतीय टीम का श्रीलंका बोर्ड अध्‍यक्ष एकादश के साथ अभ्‍यास मैच प्रारंभ हुआ है इस मैच में श्रीलंका बोर्ड अध्‍यक्ष एकादश की टीम पहली पारी में महज 187 रन बनाकर आउट हो गई.

यह भी पढ़ें
श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया में ये खिलाड़ी दिखेंगे नए कलेवर में
श्रीलंका दौरा : चोट के कारण मुरली विजय भारत की टेस्‍ट टीम से बाहर
रवि शास्‍त्री ने कहा, शास्‍त्री और कुंबले आएंगे-जाएंगे, टीम का हित है सबसे महत्‍वपूर्ण

भारत के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने चार और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए. जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन स्‍टंप्‍स के समय तक तीन विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे. भारत के लिए लोकेश राहुल ने 54 रन की बेहतरीन पारी खेली. विराट कोहली 34 और अजिंक्‍य रहाणे 30 नाबाद थे. लोकश राहुल के अलावा अभिनव मुकुंद (0) और चेतेश्‍वर पुजारा (12)आउट होने वाले भारत के अन्‍य बल्‍लेबाज रहे.(भाषा से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Skipper, Dinesh Chandimal, Will Miss, First Test, Rangana Herath, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com