विज्ञापन

SLC XI Squad: टेस्ट सीरीज से पहले भारत का इम्तिहान, श्रीलंका ने उतारे खतरनाक गेंदबाज

श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है. यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है.

SLC XI Squad: टेस्ट सीरीज से पहले भारत का इम्तिहान, श्रीलंका ने उतारे खतरनाक गेंदबाज
सोनल दिनुशा
IANS

युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है. यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है.  यह प्रैक्टिस मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले यह एकमात्र प्रैक्टिस मैच खेलेगी.

सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है और पहले टेस्ट मैच की मेजबानी गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाना है. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो, ऑफ-स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजाला बंदारा को टीम में जगह दी गई है.

दो घातक गेंदबाजी भी टीम में शामिल

भारत ए के खिलाफ 10 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा को टीम में रखा गया है. वहीं, भारत ए के खिलाफ ही 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज केसरा नुवांथा को भी टीम में शामिल किया गया है. दिनुशा ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेले हैं. चूंकि मुख्य टीम के कई नियमित खिलाड़ी अभी चल रही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेल रहे हैं, इसलिए यह वॉर्मअप मैच चुने गए खिलाड़ियों के लिए यह मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा.

सारांश जैन और आकिब नबी को पहली बार मौका

भारत के लिए, यह तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच द्वीप देश की टर्निंग पिचों पर खेलने से पहले जरूरी मैच प्रैक्टिस देगा. इस सीरीज में रवींद्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हुई है और उनका रोल काफी अहम माना जा रहा है. इसके साथ ही सारांश जैन और आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वहीं, साई सुदर्शन के खेलने पर भी अभी संशय बरकरार है. सुदर्शन के फिट न हो पाने की स्थिति में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम: निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा.

ये भी पढ़ें-  Jos Buttler: 6 छक्के, 50 रन और सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बटलर ने एक पारी में रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com