विज्ञापन

SRH vs RR: वैभव के पास छक्कों की रेस में बढ़त का मौका, जाने कौन दे रहा कड़ी टक्कर, किसका स्ट्राइक-रेट सबसे तेज

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: वैभव ने अपने प्रचंड छक्कों से तमाम बॉलरों को दहला रखा है. और आज फिर से उनके निशाने पर हैदराबाद के बॉलर रहेंगे

SRH vs RR: वैभव के पास छक्कों की रेस में बढ़त का मौका, जाने कौन दे रहा कड़ी टक्कर, किसका स्ट्राइक-रेट सबसे तेज
Vaibhav Sooryavnashi V/S others in sixes:
X: social media

Vaibhav Sooryavnashi V/S others in sixes: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज के इकलौते मुकाबले में घरेलू टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) का मुकाबला विजयी रथ पर सवार राजस्थान रॉयल्स से राजीव गांधी स्टेडियम में होने जा रहा है. और दुनिया भर के करोड़ों फैंस बहुत ही बेसब्री के साथ बल्ले से कहर बरपा रहे सुपर किड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बैटिंग देखने का इंतजार कर रहे हैं. यूं तो वैभव ने अभी सिर्फ शुरुआती चार मैच ही खेले हैं, लेकिन उन्होंने अपने छक्कों से विश्व क्रिकेट  को अपना मुरीद बना लिया है. बहरहाल, छक्कों के मामले में उनका एकछत्र राज चल रहा हो, ऐसा भी नहीं है. सूर्यवंशी को इस मामले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बराबर की टक्कर दी हुई है, लेकिन आज वैभव के पास फिर से बड़ी बढ़त हासिल करना का मौका है. 

फिलहाल संयुक्त रूप  से बॉस हैं वैभव 

चार-चार मैच खेलने के बाद रजत पाटीदार और वैभव 18-18 छक्के लगाकर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर चल रहे हैं. लेकिन आज वैभव के पास रजत पाटीदार से काफी आगे निकलने का बहुत ही अच्छा मौका है.  हैदराबाद की आसान  पिच वैभव के अंदाज के लिए बहुत ही ज्यादा मुफीद है. और जब आज वह बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे, तो निश्चित रूप से यह आंकड़ा उनके उनके जह़न में कौंध रहा होगा. बहरहाल, एक और बल्लेबाज ने दबे पांव शीर्ष पांच छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बीच एंट्री की है. 

रदरफोर्ड की दबे पांव एंट्री!

चार मैचों के बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे शेरफैन रदरफोर्ड ने हैरान करते हुए सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में खुद को तीसरे नंबर पर ला खड़ा किया है. 3 पारियों में वह 11 छक्के जड़ चुके हैं, तो वहीं 4 मैचों से 14 छक्कों के साथ अभिषेक चौथे और मुंबई के रियान रिकल्टन इतने ही मैचों से 12 छ्क्के लगाकर पांचवें नंबर पर हैं. और अगर वैभव आज 5-6 छक्के जड़ने में सफल रहते हैं, तो फिर से वह रजत पाटीदार को चुनौती देते हुए उनसे खासे निकल जाएंगे. वैसे इन दोनों ही बल्लेबाजों की छक्के लगाने की बारंबारता (कितनी गेंदों के अंतराल पर छक्का) या गति बराबर ही है. 

वैभव की छक्के जड़ने की गति भी तूफानी

सूर्यवंशी न सिर्फ बड़े-बड़े छक्के लगाकर हैरान कर रहे हैं, बल्कि इस मामले में उनका स्ट्राइक-रेट या कहें गति, बारंबरता भी खासी अच्छी है. इस मामले में भी वैभव सबसे आगे हैं.  वैभव ने 18 छक्कों के लिए 75 गेंद खेलीं. और इस हिसाब से उनका हर छक्का 4.17 गेंद के बाद आया है, तो मुंबई के रदरफोर्ड (18 छक्के, 75 गेंद) उनसे मामूली ही पीछे खड़े हैं. उनका स्ट्राइक-रेट 4.18 है. अभिषेक शर्मा (13 छक्के, 59 गेंद) का छक्कों का स्ट्राइक-रेट 4.54 है, तो रजत पाटीदार (18 छक्के, 91 गेंद)  5.06 के साथ चौथे नंबर पर हैं. इस मामले में पांचवें नंबर पर मुंबई के  ही रियान रिकल्टन हैं. उन्होंने 80 गेंदों पर 16 छक्के जड़े हैं और उनका स्ट्रािक-रेट 6.67 का है. 

यह भी पढ़ें:  गिल ने तोड़ दिया कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड, 18 साल में पहले भारतीय, वैभव के लिए बना चैलेंज


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com