विज्ञापन

SRH vs RCB: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 21 साल के इतिहास में पहले बल्लेबाज बने, कौन तोड़ेगा यह विराट रिकॉर्ड

Virat Kohli's World record: कोहली इन दिनों जो भी कारनामा कर रहे हैं, वह "विराट" हो जा रहा है. और कुछ ऐसा ही इस रिकॉर्ड में भी देखने को मिला है

SRH vs RCB: कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 21 साल के इतिहास में पहले बल्लेबाज बने, कौन तोड़ेगा यह विराट रिकॉर्ड
Virat Kohli's World record:
source: social media

Virat Kohli's World record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में किसी भूखे युवा बल्लेबाज की तरह बैटिंग कर रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) शुक्रवार को मेजबान हैदराबाद (SRH vs RCB) के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए. 256 रनों के टारगेट का पीछा करने वेंकटेश अय्यर के साथ मैदान पर उतरे कोहली  11 गेंदों पर 2 चौकों से केवल 15 ही रन बना सके.  लेकिन इस छोटी सी पारी से ही कोहली ने वह 'विराट' कारनामा कर दिया, जो साल 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आगाज के बाद से किसी भी स्तर की टी20 क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज नहीं ही कर सका.  इस पारी के साथ ही कोहली टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा बार 50 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए. 

सबके बॉस बन गए विराट कोहली !

शुक्रवार को विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ पहले विकेट के लिए  60 रन की साझेदारी की, तो उनके करियर में यह 211वां मौका रहा, जब उन्होंने किसी भी बल्लेबाज के साथ इस फॉर्मेट में 50 या इससे ज्यादा रनों की साझेदारी की. इस मामले में दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स (210), डेविड वॉर्नर (200) तीसरे, पाकिस्तान के बाबर आजम चौथे (196 ) और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (191) पांचवें नंबर पर हैं. 

लीग चरण के बाद कोहली आठवें नंबर पर

वहीं विराट कोहली अपनी टीम का लीग चरण खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में फिलहाल आठवें नंबर  पर हैं. विराट ने 14 मैचों की इतनी ही पारियों में 50.63 के औसत से 557 रन हैं. इसमें कोहली का 1 शतक और 4 अर्द्धशतक शामिल हैं. वास्तव में कोहली इस समय शीर्ष दस बल्लेबाजों में सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनका औसत पचास को छुआ है. इस मामले में पहले नंबर पर विराट और हेनरिच क्लासेन कोहली से बस कुछ दूर 50.50 के साथ दूसरे नंबर पर हैं. 
 

यह भी पढ़ें:   'इसलिए मैंने छोड़ दिया', विराट कोहली ने लंबे समय बाद टेस्ट कप्तानी छोड़ने की वजह का किया खुलासा


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com