विज्ञापन

SRH vs RCB IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास, 19 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, बुमराह, सिराज भी नहीं कर पाए

SRH vs RCB IPL 2026: शुक्रवार को जब सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, तो दोमों टीमों के बीच टॉप पर फिनिश करने की जंग होगी. वहीं इस मैच में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड होगा.

SRH vs RCB IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास, 19 साल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय, बुमराह, सिराज भी नहीं कर पाए
Bhuvneshwar Kumar on verge of Mega Record 1 wicket away

SRH vs RCB IPL 2026, Bhuvneshwar Kumar on verge of Mega Record: आईपीएल 2026 में कहर बरपा रहे स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार जब शुक्रवार को एक्शन में होंगे, तो एक बार फिर इतिहास रचने के करीब होंगे. 33 की उम्र में भी यह गेंदबाज हर मुकाबले में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. मौजूदा सीजन में पर्पल कैप होल्डर है. भुवी की गेंद बल्लेबाज पढ़ नहीं पा रहे हैं. हालांकि, मौजूदा सीजन का 67वां मैच उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उनके सामने अभिषेक और ट्रेविस हेड होंगे, जो इस सीजन में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

भुवनेश्वर के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड

भुवी ना सिर्फ पावरप्ले में विकेट निकाल रहे हैं, बल्कि डेथ ओवर में भी घातक हैं और आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं.  आईपीएल इतिहास में भुवी ने 161 पारियों में 9.5 की इकॉनमी से 99 विकेट निकाले हैं. अगर भुवी शुक्रवार के मैच में एक और विकेट और लेते हैं तो वह डेथ ओवरों (17-20 ओवर) में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज होंगे. 

आईपीएल में अंतिम ओवरों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पेरस ड्वेन ब्रावो हैं, जिनके नाम 125 पारियों में 9.7 की इकॉनमी से 102 विकेट हैं. इसके बाद भुवी हैं. जबकि तीसरे पायदान पर मलिंगा है, जिन्होंने 109 पारियों में 90 विकेट निकाले हैं. जबकि जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर है. बुमराह ने 139 पारियों में 87 विकेट निकाले हैं.

भुवी का सबसे बेस्ट आईपीएल

मौजूदा सीजन भुवनेश्वर का आईपीएल इतिहास का सबसे बेस्ट सीजन है. उन्होंने अभी तक 24 विकेट झटके हैं. बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाी कर चुकी है. ऐसे में शुक्रवार को मैच को मिलाकर उनके पास दो मैच हैं कम से कम. भुवी के लिए 2017 सीजन अभी तक का सबसे अच्छा गया था. उन्होंने उस सीजन 14 मैचों में 26 विकेट झटके थे. अगर भुवी इस सीजन तीन विकेट और लेते हैं तो यह उनका आईपीएल का सबसे बेस्ट सीजन हो जाएगा.

इसके अलावा भुवनेश्वर का हैदराबाद में भी प्रदर्शन काफी बेहतर है. उन्होंने हैदराबाद में 49 पारियों में 48 विकेट निकाले हैं और वो इस मैदान पर आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जबकि दूसरे स्थान पर अमित मिश्रा हैं, जिनके नाम 27 पारियों में 30 विकेट थे.

यह भी पढ़ें: 'यह अन्याय है...BCCI को रणजी को खत्म कर देना चाहिए' टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर अजीत अगरकर पर भड़का पूर्व कप्तान

यह भी पढ़ें: "भाई के अंतिम संस्कार के कुछ मिनट बाद कमेंट्री करने के लिए कहा गया": पूर्व भारतीय स्टार का चौंकाने वाला खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com