विज्ञापन
3 minutes ago

2026 Honda City Facelift Launch LIVE: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे समय के इंतजार के बाद आज जापानी कार निर्माता कंपनी हौंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) एक बहुत बड़ा धमाका करने जा रही है. हौंडा आज, 22 मई को एक साथ अपनी दो नई और सबसे धांसू गाड़ियों अपडेटेड हौंडा सिटी (New Honda City Facelift) और बिल्कुल नई प्रीमियम एसयूवी हौंडा जेडआर-वी (All-New Honda ZR-V) को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में उतार रही है.

एसयूवी के बढ़ते क्रेज के बीच सेडान सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए, कंपनी अपनी आइकॉनिक फिफ्थ-जेनरेशन (5th-Gen) हौंडा सिटी को दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट देने जा रही है. दूसरी तरफ, आज की सबसे बड़ी लाइमलाइट बटोरने आ रही है Honda ZR-V. यह नाम भारत के लिए बिल्कुल नया है. यह शानदार 5-सीटर प्रीमियम एसयूवी भारत में पूरी तरह से इम्पोर् होकर आएगी और भारतीय बाजार में हौंडा की नई 'फ्लैगशिप एसयूवी' की जगह लेगी. ₹40 लाख से ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) की अनुमानित कीमत के साथ आ रही ZR-V प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में सीधा तहलका मचाने वाली है.

क्या होगी इनकी कीमतें? कार के अंदर क्या-क्या नए और एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं? लॉन्च इवेंट की हर छोटी-बड़ी लाइव तस्वीर और पल-पल की ताजा जानकारियों के लिए हमारे इस LIVE BLOG के साथ लगातार बने रहें..

2026 Honda City facelift, Z-RV launch live Updates:
 

2026 Honda City Launch LIVE:केबिन के अंदर भी दिखेगा नया लुक, बदल गया इंटीरियर और स्क्रीन

होंडा ने बाहर के लुक को बदलने के साथ-साथ  इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में कार के अंदर के केबिन इंटीरियर) को भी काफी नया और आलीशान बना दिया है.  लॉन्च से पहलेलीक फोटो से पता चलता है कि कार की सीटों का कवर  बदल दिया गया है और एक नया, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है. कंपनी पुराने मॉडल के मुकाबले इस नई कार में ग्राहकों को कई और बेहतरीन नए फीचर्स का तोहफा देने जा रही है.

Honda City Facelift Launch LIVE: वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे धांसू फीचर्स से होगी लोडेड

उम्मीद की जा रही है कि होंडा सिटी के इस नए फेसलिफ्ट मॉडल में कई कमाल के और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. चर्चा है कि नई कार में गर्मियों के लिए ठंडी हवा देने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (Ventilated Seats), चारों तरफ नजर रखने के लिए 360-डिग्री कैमरा, एक शानदार सनरूफ, बिना तार के फोन चार्ज करने वाला वायरलेस चार्जर और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे. ये सभी बदलाव कार में बैठने वाले लोगों के सफर को बेहद आरामदायक और सेफ बनाने के लिए किए जा रहे हैं.

2026 Honda City Facelift Launch LIVE: वर्ना और स्लाविया को टक्कर देने आ रही नई होंडा सिटी

जापानी कार कंपनी होंडा आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे पसंदीदा कार, होंडा सिटी का नया रूप (City Facelift) लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस नए अपडेट के साथ कंपनी इस कार के लुक, अंदर के डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव करने जा रही है. इसका सीधा मकसद भारतीय बाजार में पहले से मौजूद हुंडई वर्ना (Hyundai Verna), स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) और फॉक्सवेगन विर्टस (Volkswagen Virtus) जैसी कारों को कड़ी टक्कर देना और ग्राहकों को लुभाना है.इसके साथ ही, देश में एसयूवी (SUV) कारों की भारी डिमांड को देखते हुए होंडा अपनी बिल्कुल नई प्रीमियम एसयूवी 'ZR-V' भी बाजार में उतार रही है।.यह नई गाड़ी कंपनी की मौजूदा कारों की लिस्ट में शामिल होगी, जहां अभी एसयूवी के नाम पर होंडा के पास सिर्फ एक गाड़ी 'एलीवेट' (Elevate) ही मौजूद है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com