टॉस जीतने के बाद पंजाब से पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद बुधवार को घरेलू राजीव गांधी स्टेडिमय में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs PBKS) ने बुधवार को 235 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे, तो मानो तभी तय हो गया था कि का परिणाम क्या होगा. औऱ इस पर भी कोई कसर बाकी थी, तो और मानो सिर्फ 23 के योग पर पावर-प्ले के शुरुआती 6 ओवरों से पहले ही प्रियांश आर्या और तूफानी फॉर्म में चल रहे और टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे प्रभसिमरन जीत सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के दहाई का आंकड़ा छूने से पहले पवेलियन लौटने ने पूरी कर दी. लेकिन इससे ज्यादा करोड़ों फैंस के बीच चर्चा बन गई पंजाब किंग्स की वो दो ब्लंडर, जो पंजाब के लिए बहुत ही भारी पड़ीं.
पहली ब्लंडर
यह ब्लंडर डीप हैदराबाद की बैटिंग के दौरान फेंके आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर डीप स्कवॉयर लेग पर कूपर कोनली ने की. इशान ने पुल किया..गेंद हवा में..और बहुत ही आसान कैच बन गया कूपर कोनली के लिए..शुरुआत में कूपर इसे कंट्रोल करते दिखाई पड़े, लेकिन यह छिटक गया. इशान तब सिर्फ 9 रन पर थे और यह पंजाब को पूरे 44 रन महंगा साबित हुआ.
Cooper Connolly dropped the catch of Ishan Kishan,
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 6, 2026
Shashank Singh dropped the catch of Klassen,
Lockie Ferguson dropped the catch of Ishan Kishan.
What's happening there ? #SRHvsPBKS pic.twitter.com/0wFtMCAAhX
दूसरी ब्लंडर
पंजाब की टीम कूपर कोनली के सदमे से उबरी भी नहीं थी कि उसे एक और बड़ा सदमा लगा. मानो पहले सदमे से लगे जोर के झटके के असर की वजह से ही यह हुआ. यह दूसरा ब्लंडर पहले के सिर्फ 8 गेंद बाद ही आया. ठीक अगले ही ओवर में ठीक ऐसी ही गलती फाइनल लेग और डीप बैकवर्ड स्कवॉयर लेग के बीच खड़े शशांक () ने कर दी. इस बार बल्लेबाज थे हेनरिच क्लासेन. चहल की गेंद पर क्लासेन ने लॉफ्टेड स्वीप किया. गेंद शशांक के दोनों हाथों में भी आई..लेकिन न केवल छिटकी बल्कि बाउंड्री भी छूक गई. हेनरिच भी क्लासेन की तरह 9 रन पर थे और उन्होंने 69 रन बनाए और यह ब्लंडर भी 60 रन महंगी साबित हुईं.
कुल इतनी महंगी साबित हुई दोनों ब्लंडर
इशान किशन और क्लासेन दोनों ने ही 9-9 रन के निजी योग पर बहुत ही आसान कैच छूटने के बाद तूफानी अर्द्धशतक बनाए. और इन दोनों ब्लंडरों को मिलाकर ये 104 रन महंगी साबित हुईं. मतलब दोनों ने मिलकर सौ से ज्यादा रन बटोर लिए. और वास्तव में ये दोनों बहुत आसान कैच न छूटे होते, तो हैदराबाद का इतना बड़ा स्कोर नहीं ही होता. इन्हीं चूकों से हैदराबाद 235 रनों तक पहुंचा. मानो परिणाम यहीं तय हो गया!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं