विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2023

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को दी 8 विकेट से मात

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings: राहुल त्रिपाठी (72 रन, 48 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) ने एक छोर पर नाबाद रहते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की, तो कप्तान एडेन मार्करम (37) ने भी अपने लिए कुछ फॉर्म हासिल की.

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को दी 8 विकेट से मात
SRH vs PBKS: पंजाब को हराकर हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की
हैदराबाद:

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings 14th Match : इंडियन प्रीमयर लीग (IPL 203) में रविवार को डबल हेडर के तहत हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबद (SRH) ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से जीत दर्ज कर अपनी पहली जीत हासिल की. जीत के लिए 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, जब हैरी ब्रूक (13) को अर्शदीप ने जल्द हही आउट कर दिया. दूसरे ओपनर मयंक अग्रवाल (21) भी ज्यादा देर नहीं जम सके, लेकिन पिछले दोनों मैचों से फॉर्म हासिल करने के लिए बुरी तरह से बेचैन राहुल त्रिपाठी (72 रन, 48 गेंद, 10 चौके, 3 छक्के) ने एक छोर पर नाबाद रहते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की, तो कप्तान एडेन मार्करम (37) ने भी अपने लिए कुछ फॉर्म हासिल की. और इन दोनों ने हैदराबाद को 17.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर अपनी टीम को मंजिल तक पहुंचाते हुए लीग में पहली जीत दिला दी. 

हैदराबाद vs पंजाब SCORE BOARD

इससे पहले पहली पाली में पंजाब ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 143/9 बनाए. पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने शानदार बल्लेबाज़ी की और 99 रन बनाए  लेकिन वे 1 रन से शतक लगाने से चूक गए. बता दे ंकि धवन के अलावा पूरी टीम ने 37 रन बनाए और अकेले धवन एक छोर पर टिके रहे व टीम को एक सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया. अब हैदराबाद के सामने जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य है. सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से मयंक मारकंडे ने 4 व मार्को येनसन व उमरान मलिक ने 2-2 विकेट चटकाए. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का  फैसला किया. मैच में खेलीं दोनों टीमों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं:

हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (सी), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन

पंजाब: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings, 14th Match Live cricket score:


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Aiden Kyle Markram, Sunrisers Hyderabad Vs Punjab Kings 04/09/2023 Shkp04092023222186, Indian Premier League 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com