विज्ञापन

SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद ये तीन 'तिलंगे' ही काफी हैं, आंकड़ों से जानें पूरी कहानी केकेआर का बचना आज बहुत मुश्किल

SRH vs KKR IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में असली जंग पावरप्ले में देखने को मिल सकती है.

SRH vs KKR IPL 2026: हैदराबाद ये तीन 'तिलंगे' ही काफी हैं, आंकड़ों से जानें पूरी कहानी केकेआर का बचना आज बहुत मुश्किल
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Top-3 Batters:

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Top-3 Batters:  सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 45वां मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में असली जंग पावरप्ले में देखने को मिल सकती है. हैदराबाद और कोलकाता के बीच मुकाबलों में अंतर तीन खिलाड़ी-ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन तय करेंगे, आंकड़े तो उसकी ही गवाही दे रहे हैं. हैदराबाद के टॉप-3 बल्लेबाजों का मौजूदा टूर्नामेंट में औसत 34.5 का है, जबकि कोलकाता का सिर्फ 18.78 का है. 

अभिषेक-ट्रेविस हेड की जोड़ी सबसे खतरनाक

इसके अलावा दोनों टीमों के ओपनरों का अंदाज़ अलग‑अलग है. जहां हैदराबाद की शुरुआत विस्फोटक रही है, वहीं कोलकाता अनुभव और रणनीति पर भरोसा कर रही है. सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड इस सीजन सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी बनकर उभरे हैं. दोनों ने 9 पारियों में 529 रन जोड़े हैं और यह जोड़ी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी है. अभिषेक शर्मा ने 425 रन 209 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं, जबकि ट्रैविस हेड का स्ट्राइक रेट 164 से ऊपर रहा है.

पावरप्ले किंग सनराइजर्स हैदराबाद

पावरप्ले में SRH का रन रेट टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ रहा है, जिसने विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है. बात अगर पावरप्ले की करें तो अभिषेक ने 269 रन बनाए हैं, 234 की स्ट्राइक रेट से. इसके अलावा आईपीएल 2024 के बाद से ही ट्रेविस हेड और अभिषेक टूर्नामेंट में सर्वाधिक पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.  ट्रेविस हेड ने जहां 783 रन बनाए हैं तो वहीं अभिषेक ने 872. हेड का स्ट्राइक रेट 181 तो अभिषेक का 200.

अजिंक्य रहाणे की फॉर्म से मुश्किल

दूसरी ओर, कोलकाता के ओपनरों की तस्वीर अलग है. रहाणे और टिम सीफर्ट तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उनका औसत कम रहा है. दोनों की निरंतरता कोलकाता के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. रहाणे का इस सीजन स्ट्राइक रेट हैदराबाद के ओपनरों की तुलना में काफी कम रहा है. बीते तीन मैचों में रहाणे का औसत 3.33 का है और स्ट्राइक रेट 55.5 का. कोलकाता के टॉप-3 का औसत इस सीजन बाकी टीमों की तुलना में सबसे खराब और स्ट्राइक रेट दूसरा सबसे खराब है. 

कोलकाता के टॉप-3 'फिसड्डी'

आंकड़े बताते हैं कि पावरप्ले और मिडिल ओवर्स, दोनों चरणों में हैदराबाद के ओपनर तेजी से रन बनाने में सफल रहे हैं. यही फर्क इस मुकाबले में निर्णायक साबित हो सकता है. अभिषेक ऑरेज कैप की रेस में है. सीजन में उन्होंने 425 रन बनाए हैं. ईशान किशन ने 9 मैचों में 34.66 की औसत और 197.46 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं. जबकि ट्रेविस हेड ने 262 रन बनाए हैं. इसकी तुलना में कोलकाता के टॉप-3 का प्रदर्शन देखिए. रघुवंशी ने 8 मैचों में 29.85 के औसत और 141.21 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं. जबकि रहाणे ने 8 मैचों में सिर्फ 162 रन बनाए हैं. औसत 23.14 का और स्ट्राइक रेट 135.00 का. जबकि टिम सीफर्ट ने 3 मैचों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं. 

हैदराबाद ने पिछले पांच मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को हालिया मैचों में मिली‑जुली सफलता मिली है. मौजूदा फॉर्म के आधार पर हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. हैदराबाद और कोलकाता के बीच अब तक खेले गए 31 मुकाबलों में कोलकाता ने 20 में जीत दर्ज की है. वहीं हैदराबाद को 11 मैचों में सफलता मिली है. हालांकि IPL 2026 में हैदराबाद की बल्लेबाज़ी इकाई विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: CSK का तहलका, मुंबई को 8 विकेट से रौंदा रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई इंडियंस या अभी भी है मौका? ऐसा है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com