विज्ञापन

SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है पूरा समीकरण

SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत से पहले तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था. चेन्नई को अगर अब प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसके बाकी मैचों में कोई गलती नहीं करनी होगी.

SRH vs CSK IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है पूरा समीकरण
Chennai Super Kings IPL 2026 Qualification Scenerio

Chennai Super Kings IPL 2026 Playoff Qualification Scenerio: चेन्नई सुपर किंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम को शुरुआती तीन मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा. हालांकि, इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी की गाड़ी जीत की पटरी पर जरूर लौटी, लेकिन सीजन की शुरुआत में ही हार की हैट्रिक लगाने से टीम की प्लेऑफ की संभावनाओं को झटका जरूर लगा. चेन्नई अभी अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और उसके 4 अंक हैं. इससे भी जरूरी चेन्नई का नेट रन रेट -0.846 का है. 

चेन्नई कैसे पहुंचेगी प्लेऑफ में

चेन्नई सीजन का अपना छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानिवार को खेलेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में अगर चेन्नई जीती तो वह अंक तालिका में लंबी छलांग लगा सकती है. लेकिन अगर हारी तो उसके लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी. 

हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई के 8 मैच बचेंगे. अगर चेन्नई अपने बाकी मैच जीत जाती है तो वह आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. टॉप-4 के लिए कोई समीकरण तय नहीं है, लेकिन बीते सालों में टीमें 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची है. 

चेन्नई के फिलहाल 4 अंक हैं. अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे बचे हुए अपने बाकी मुकाबलों में से कम से कम 6 मैचों में जीत दर्ज करनी होगी और जीत का अंतर बड़ा बेहतर रखना होगा, जिससे उनका नेट रन रेट बेहतर रहे. चेन्नई अगर यहां से अपने बाकी सभी मैच जीतती है तो वह अधिकतम 22 अंकों तक पहुंच सकती है. लेकिन हर हार के साथ उसकी संभावनाएं कम होती जाएंगी. 

हैदराबाद के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड

सीएसके की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी है. संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिखा है. डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले मैच में जरूर अच्छी पारी खेली थी. जेमी ओवरटन ने भी निचले क्रम में आकर अच्छी बल्लेबाजी की है. 

हैदराबाद के खिलाफ इन बल्लेबाजों के साथ ही कप्तान और पारी की शुरुआत कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्रभावी पारी खेलनी होगी. शिवम दुबे को भी अपना जाना-माना अंदाज दिखाना होगा. एमएस धोनी के इस मैच में भी खेलने की संभावना कम है.

खलील अहमद के बाहर होने से सीएसके की गेंदबाजी कमजोर हुई है. अंशुल कंबोज, गुरजपनीत और जेमी ओवरटन को तेज गेंदबाजी तो अकिल हुसैन और नूर अहमद को अपनी स्पिन से पिछले मैच की तरह कमाल दिखाना होगा. 

चेन्नई और हैदराबाद के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं. इसमें चेन्नई का पलड़ा भारी है. चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं. हैदराबाद को 7 मैचों में जीत मिली है.

यह भी पढ़ें: GT vs KKR IPL 2026: अय्यर की तरह मिशन पर हैं शुभमन, गुजरात के कप्तान का क़रारा जवाब, IPL में अपने पांचवें शतक से चूके गिल

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 Points Table: गुजरात ने बिगाड़ा इन टीमों का गणति, कोलकाता बाहर होने के कगार पर, जानें समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com