Sreesanth Harbhajan Slap-Gate Controversy: 18 साल पहले शुरू हुए IPL में कोई साल ऐसा नहीं रहा जब विवाद नहीं हुए. लेकिन आईपीएल के पहले ही सीजन 2008 में हुए भज्जी-श्रीसंत स्लैपगेट विवाद की गूंज फिर से तेज हो गई है. ये भारतीय क्रिकेट और आईपीएल का एक काला अध्याय बन गया है. थोड़े ही दिनों पहले आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने स्लैपगेट कांड का वीडियो लीक कर टर्बनेटर और पेसर श्रीसंत के बीच उठे विवाद से पूरी तरह से पर्दा उठा दिया. डेढ़ दशक पहले आईपीएल मैच के बाद टर्बनेटर भज्जी और केरल एक्सप्रेस श्रीसंत के बीच जो कुछ कैमरे पर तो हुआ मगर दुनिया की नज़रों से जिसकी तस्वीरें छिपी रहीं, उसे आखिराकार आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने सबके सामने ला दिया और फिर से सबके घाव रहे हो गए.
श्रीसंत के घाव हरे हो गए, दिया लहकाऊ बयान
बड़ी बात तब ये है कि इस बार खुद श्रीसंत ने हाल ही में ‘लल्लनटॉप शो' में उस घटना को लेकर फिर से बयान देकर पूरे विवाद पर पेट्रोल छिड़क दिया है. श्रीसंत के लहकाऊ बयान से साफ़ लगता है कि उनके दर्द मिटे नहीं हैं और उनके घाव अब भी हरे हैं. दरअसल, 'लल्लनटॉप' शो के दौरान जब स्क्रीन पर श्रीसंत और हरभजन सिंह की बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई और उस पर श्रीसंत से जवाब मांगा गया तो उन्होंने बिना समय गंवाए सीधे ऑन-कैमरा चैलेंज दे डाला.
‘भज्जी, क्या रिंग में आने की हिम्मत है?'
श्रीसंत ने कहा कि वो इस पुराने मसले को हमेशा के लिए सुलझाने के लिए बॉक्सिंग रिंग के अंदर उतरकर हरभजन सिंह के साथ फाइट करने के लिए तैयार हैं. श्रीसंत के इस बेबाक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर खेल जगत तक में खलबली मचा दी है. भज्जी का एक विज्ञापन श्रीसंत के कई फ़ैन्स के गले नहीं उतर रहा. फ़्लिपकार्ट के एक विज्ञापन में भज्जी थप्पड़ दिखाकर चीखते हुए कह रहे हैं, “सही से थप्पड़ लगाओ, सब ठीक हो जाता है.”
Sreesanth blocks Harbhajan Singh on Instagram after he did this flipkart ad 😯
— Deepu (@deepu_drops) April 25, 2026
He claims that Harbhajan Singh made around 1 CRORE for doing this ad which is based on "Slapgate Controversy" and he also asked to share the ad in Sreesanth's social media accounts.
"He was a… pic.twitter.com/BCNaU0UCap
‘लल्लनटॉप शो' में हरभजन सिंह की बॉक्सिंग वाली तस्वीर देखकर नाराज हुए श्रीसंत ने कहा,"क्या आप में हिम्मत है? क्या मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? क्या आप साइन करके आ सकते हो? मैं उनसे पूछ रहा हूं. क्या आपको मेरे साथ रिंग में आने की हिम्मत है? यही दस्ताने पहनकर. यह एक्टिंग नहीं है, मैं मुस्कुरा रहा हूं. आप मुस्कुरा भी नहीं रहे हो, पता नहीं आप क्या कर रहे हो. देखते हैं. यह एक खुली चुनौती है," श्रीसंत ने कहा.
श्रीसंत यहीं नहीं रुके. श्रीसंत ने अपनी चुनौती को और मजबूत करते हुए हरभजन से कहा कि वो विज्ञापनों या सार्वजनिक तंज के बजाय असल मुकाबले में अपने मतभेद सुलझाएं. उन्होंने इसे आत्म-सम्मान का मामला बताया और कहा कि वो रिंग में हरभजन का सामना करने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "भज्जी पा, मैं आपको चुनौती देता हूं. अगर थप्पड़ वाली घटना और मुझसे इतनी ही दिक्कत है और आप इतना कमाते हो. तो मुझे भी कमाने दो. रिंग में आओ. मैं आपको दिल से बुला रहा हूं. अगर हममें थोड़ा भी आत्म-सम्मान है, तो चलिए विज्ञापन वगैरह न करें. असल तरीके से, सभी मलयालियों और सभी सरदारों के लिए, प्लीज आओ. मैं इंतजार कर रहा हूं".
जब श्रीसंत के बेटी हुई आहत, भज्जी को आए आंसू
इससे पहले टर्बनेटर हरभजन सिंह ने इस मामले पर कहा था कि जो कुछ 2008 में हुआ उसके लिए वो आज भी शर्मिंदा हैं और श्रीसंत से 200 बार माफ़ी मांग चुके हैं. वो कहते हैं कि अपने जीवन की कोई एक घटना अगर वो बदल सकते तो वो वही 18 साल पहले हुआ वाकया हो सकता था. भज्जी ने आर अश्विन के YouTube शो Kutti Stories में बताया कि वो श्रीसंत की बेटी सान्विका से प्यार से बात कर रहे थे. तभी श्री की बच्ची सान्विका ने कहा कि वो उनसे बात नहीं करना चाहती क्योंकि उन्होंने श्रीसंत को मारा था. भज्जी ने बयान दिया, "मेरा दिल टूट गया, आंखों में आंसू आ गए. मैं सोच रहा था - मैंने इस बच्ची पर क्या इंप्रेशन छोड़ा है? वो मुझे सिर्फ उस आदमी के रूप में देखती है जिसने उसके पापा को मारा."
श्रीसंत ने क्या बताया?
हरभजन और श्रीसंत के बीच वाकये को सुनाते हुए खुद श्रीसंत ने एक YouTube चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब उन्होंने अपनी बेटी को भज्जी से मिलवाया था तो उनकी बेटी का क्या रिएक्शन रहा था. श्रीसंत ने उस इंटरव्यू में कहा, "ये भज्जी पा हैं, मेरे साथ खेले हैं" तो सान्विका बोली "नहीं, नहीं मैं इन्हें हैलो (हाय) नहीं कहूंगी."
क्रिकेट पर धब्बा!
ललित मोदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि आईपीएल की TRP बढ़ाने के लिए विवाद जानबूझकर भी बनाये जाते थे. लेकिन भज्जी-श्रीसंत को लेकर उन्होंने कहा था कि वो इसे छिपाना चाहते थे, क्योंकि वो भज्जी के दोस्त रहे हैं. ललित मोदी ने पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को पॉडकास्ट के दौरान बताया कि 2008 के आईपीएल के पहले सीजन में 25 अप्रैल, 2008 को मुंबई इंडियंस और किंग्स XI पंजाब के मैच के बाद मुंबई इंडियंस के स्टैंड-इन कप्तान हरभजन सिंह ने मैच के बाद श्रीसंत को हैंडशेक के दौरान बैकहैंड स्लैप मार दिया था. टीवी कैमरे बंद हो चुके थे. इसलिए श्रीसंत की रोने वाली तस्वीर सामने आई जो ज़बरदस्त वायरल हो गई.
ललित मोदी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ये वीडियो दिखाकर इसे सबके सामने ला दिया. ललित मोदी ने कहा था, प्लेयर्स हैंडशेक कर रहे थे. भज्जी ने श्रीसंत को देखा, कुछ कहा, और बैकहैंडर मार दिया। मेरे पास ये footage 18 साल से है.
मशहूर क्रिकेट कॉमेन्टेटर हर्षा भोगले ने बताया, "IPL पहले साल में था. सब ने वादा किया था ये पब्लिक डोमेन में नहीं आएगा क्योंकि IPL के लिए अच्छी खबर नहीं थी." जबकि ललित मोदी ने कहा, "भज्जी मेरा बहुत करीबी दोस्त है. मैं उससे प्यार करता हूं, इसलिए फुटेज़ छुपाया."
श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी इंस्टाग्राम पर भड़क गईं और कहा, "शेम ऑन यू (शर्म आनी चाहिए) ललित मोदी और माइकल क्लार्क. 2008 की बात सस्ती पब्लिसिटी के लिए खोद रहे हो. दोनों पिता (श्रीसंत और भज्जी) बन चुके हैं, दोनों के स्कूल जानेवाले बच्चे हैं. पुराना घाव फिर से कुरेद रहे हो. बेहद शर्मनाक, अमानवीय और पत्थर दिल जैसा बर्ताव है."
हरभजन सिंह का भी मीडिया में बयान आया, "वीडियो लीक करना गलत था. स्वार्थपूर्ण मकसद होगा. 18 साल पहले की बात लोग भूल गए थे, अब फिर याद दिला रहे हो. गलती हुई, शर्म आती है. भगवान गणेश से माफी मांगी है। लेकिन वीडियो लीक करना ग़लत (wrong) था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं