विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2016

भारत की कठिन पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने खोया आत्मविश्वास : मिकी आर्थर

Also Read in
भारत की कठिन पिचों पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने खोया आत्मविश्वास : मिकी आर्थर
फाइल फोटो
जोहानिसबर्ग: भारत में टेस्ट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनजर पूर्व कोच मिकी आर्थर ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भारत की कठिन पिचों पर आत्मविश्वास खो दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया था।

आर्थर ने डेली बील्ड से कहा  कि भारत में विकेट काफी कठिन है और पूरे बल्लेबाजी क्रम ने आत्मविश्वास खो दिया। आस्ट्रेलियाई टीम के साथ भी भारत में ऐसा ही हुआ था। हमें भी वहां ऐसी ही पिचें मिली जिन पर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को दिक्कत आती है।

उन्होंने यह भी कहा कि टीम प्रबंधन को स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विकेटकीपर के तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, दक्षिण अफ्रीकी, आत्मविश्वास, मिकी आर्थर, India, South African, Self Confidence, Mickey Arthur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com