विज्ञापन

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने एक दूसरे को कब-कब, कहां और कैसे दी है शिकस्त? सारे जवाब यहां

South Africa vs New Zealand Head To Head Record In T20I: न्यूट्रल ग्राउंड पर भी अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है. कीवी टीम को प्रोटियाज के खिलाफ न्यूट्रल ग्राउंड पर तीन, जबकि अफ्रीकी टीम को चार मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है. 

SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने एक दूसरे को कब-कब, कहां और कैसे दी है शिकस्त? सारे जवाब यहां
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड

South Africa vs New Zealand Head To Head Record In T20I: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बुधवार (चार मार्च) से सेमी-फाइनल राउंड का आगाज हो रहा है. जहां पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता स्थित इडेन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह फाइनल राउंड में प्रवेश करेगी. अहम मुकाबले से पहले बात करें दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन के बारे में तो अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 मैच खेले गए हैं. इस दौरान अफ्रीकी टीम को 12, जबकि न्यूजीलैंड को महज सात मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है. 

न्यूट्रल ग्राउंड पर प्रदर्शन 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में चल रहा है. ऐसे में बात करें न्यूट्रल ग्राउंड पर दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो यहां भी अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी है. कीवी टीम को प्रोटियाज के खिलाफ न्यूट्रल ग्राउंड पर तीन, जबकि अफ्रीकी टीम को चार मुकाबलों में कामयाबी हाथ लगी है. 

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए T20I मैच के रिजल्ट 

पहला मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता - जोहान्सबर्ग - 21 अक्टूबर 2005
दूसरा मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीता - डरबन - 19 सितंबर 2007    
तीसरा मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 3 विकेट जीता - जोहानसबर्ग - 23 नवंबर 2007
चौथा मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 1 रन से जीता - लॉर्ड्स - 9 जून 2009    
पांचवां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 13 रन    से जीता - ब्रिजटाउन - 6 मई 2010    
छठा मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 6 विकेट से जीता - वेलिंग्टन - 17 फरवरी 2012    
सांतवां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट जीता - हैमिल्टन - 19 फरवरी 2012    
आठवां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 3 रन से जीता - ऑकलैंड - 22 फरवरी 2012    
नौवां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट जीता - डरबन - 21 दिसंबर 2012    
10वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता - पूर्वी लंदन - 23 दिसंबर 2012    
11वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 33 रन से जीता - गेबेरहा - 26 दिसंबर 2012    
12वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 2 रन से जीता - चटोग्राम - 24 मार्च 2014    
13वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट जीता - डरबन - 14 अगस्त 2015    
14वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 32 रन से जीता - सेंचुरियन - 16 अगस्त 2015    
15वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड -  दक्षिण अफ्रीका 78 रन से जीता - ऑकलैंड - 17 फरवरी 2017    
16वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 21 रन से जीता - हरारे - 16 जुलाई 2025    
17वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता - हरारे - 22 जुलाई 2025    
18वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड 3 रन से जीता - हरारे - 26 जुलाई 2025
19वां मैच - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड - दक्षिण अफ्रीका 7 विकेट जीता - अहमदाबाद - 14 फरवरी 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इस प्रकार हैं दोनों टीमें 

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ और ट्रिस्टन स्टब्स.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, कोल मैककॉन्ची, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी और बेन सियर्स (रिजर्व).

यह भी पढ़ें- सेंचुरी से ऊपर संजू के 97, जब से खेलना शुरू किया, इसी दिन का इंतजार किया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com