विज्ञापन

'उन्हें हार बात पर RUDE होने की जरूरत नहीं', सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर की इमेज पर कही ये बात

Sourav Ganguly react on Gautam Gambhir Image: गांगुली ने RevSportz के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "आप जानते हैं, वह भले ही रूखा या सख्त हो, लेकिन वह एक प्रतिस्पर्धी है. उसे रूखा या सख्त होने की ज़रूरत नहीं है,

'उन्हें हार बात पर RUDE होने की जरूरत नहीं', सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर की इमेज पर कही ये बात
Sourav Ganguly on Gautam Gambhir

Sourav Ganguly Big Statement on Gautam Gambhir: सौरव गांगुली ने एक बार फिर गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है, इस बार गांगुली ने गंभीर की इमेज पर बात की है और उन्हें सलाह दी है कि टीम इंडिया के कोच को हर बात पर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है.गांगुली ने गंभीर को कहा है कि उन्हें ज्यादा कठोर होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह अपना काम अच्छी तरह से कर रहे हैं.  गांगुली ने RevSportz के साथ एक इंटरव्यू में कहा, "आप जानते हैं, वह भले ही रूखा या सख्त हो, लेकिन वह एक प्रतिस्पर्धी है. उसे रूखा या सख्त होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अच्छा इंसान है. मैंने उसे देखा है, मैं भारत के लिए उसके साथ खेला भी हूं, लेकिन वह एक प्रतिस्पर्धी है. वह जीतना चाहता है." पूर्व कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "वह अपनी टीम के बारे में सही बातें कहता है, और टीम का माहौल बनाने की कोशिश करता है, न कि किसी एक व्यक्ति का."

गंभीर हाल ही में भारत के पहले ऐसे हेड कोच बने जिन्होंने दो बड़ी ICC ट्रॉफियां जीतीं, उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाई. हालांकि, गांगुली ने कहा कि गंभीर की असली परीक्षा 50-ओवर के क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 और टेस्ट क्रिकेट में होगी. गांगुली ने कहा, "व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनकी असली परीक्षा 2027 में साउथ अफ्रीका में होगी. वहां के हालात उनकी काबिलियत को परखेंगे, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उनके पास जो टीम है, उसके साथ वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

सौरव गांगुली ने दी सलाह

गांगुली ने आगे कहा, "रेड बॉल क्रिकेट में उन्हें और बेहतर करने की ज़रूरत है, और ऐसा करने का तरीका यह है कि वह पिच के बारे में ज़्यादा न सोचें.  उन्हें पिच की चिंता अपने दिमाग से निकाल देनी चाहिए. इंग्लैंड सीरीज़ का ही उदाहरण ले लीजिए. वह पिच के बारे में कुछ नहीं कर पाए और उसका नतीजा आप सबके सामने है. उन्हें अपने घरेलू मैदानों पर टर्निंग पिचों पर खेलने की ज़रूरत नहीं है. अच्छी पिचों पर ही अच्छे नतीजे मिलते हैं."

भले ही वनडे और टी-20 में बतौर कोच गंभीर का रिकॉर्ड शानदार रहा है लेकिन टेस्ट में भारतीय टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. भारत के न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com