विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, अब सिर्फ एक जस्टिस का पद खाली; कौन-कौन आए शीर्ष अदालत

जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डी.के. उपाध्याय मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट के हैं. वहीं जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का ताल्लुक झारखंड हाई कोर्ट से रहा है.

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, अब सिर्फ एक जस्टिस का पद खाली; कौन-कौन आए शीर्ष अदालत
  • सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद अब कुल जज 38 हो गए हैं.
  • जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई जाएगी
  • तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति की कॉलेजियम ने सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार और राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है
नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट को 3 नए जज मिल गए हैं. इसके साथ ही शीर्ष अदालतों में जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि स्वीकृत संख्या 38 है. जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह  सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे. तीनों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए सिफारिश की थी. जस्टिस सुनीता अग्रवाल गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस डी.के. उपाध्याय दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे हैं.

जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डी.के. उपाध्याय मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट के हैं. वहीं जस्टिस अपरेश कुमार सिंह का ताल्लुक झारखंड हाई कोर्ट से रहा है.  जस्टिस सुनीता अग्रवाल के सुप्रीम कोर्ट आने के बाद शीर्ष अदालत में महिला जजों की संख्या तीन हो जाएगी. वर्तमान में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस वी. मोहना सुप्रीम कोर्ट में  महिला जज हैं. इनकी नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 34 से बढ़कर 37 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत संख्या 38 है. इन जजों के नामों की सिफारिश कॉलेजियम की ओर से की गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है. इस पर राष्ट्रपति ने मुहर लगाई. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News, India News Hindi, Supreme Court, Supreme Court News In Hindi, Supreme Court News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com