विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए एक दिन देरी से हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, 3 सितारों का चयन फिटनेस पर निर्भर

पहले यह मानकर चला रहा था कि टीम का ऐलान मंगलवार को होगा, लेकिन अब यह घोषणा बुधवार तक भी जा सकती है

श्रीलंका दौरे के लिए एक दिन देरी से हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, 3 सितारों का चयन फिटनेस पर निर्भर
जानकारी के अनुसार बुमराह चयन के लिए उपलब्ध हैं
Source: Social media

India's Test Team: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का आज होने वाला चयन बुधवार तक तक लिए टल सकता है. पहले इस तरह की खबर थीं कि दौरे में खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा. इसी दिन BCCI हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा भी करेगा. बहरहाल, अब सूत्रों के हवाला से ताजा खबर यह है कि अजीत अगरकर एंड कंपनी दौरे के लिए अगले 10 से 36 घंटे के भीतर कभी भी मीटिंग कर सकते है. और इस मीटिंग में कुछ खिलाड़ियों जैसे वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप और अंशुल कंबोज की उपलब्धता को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है.  राष्ट्रीय चयन समिति वर्तमान में चयन बैठक बुलाने से पहले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से आधिकारिक मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार कर रही है.

पता चला है कि वॉशिंगटन सुंदर 15 अगस्त से गॉल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट तक उनकी उपलब्धता की कुछ उम्मीद बनी हुई है. तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर को हैमस्ट्रिंग (जांघ के पीछे की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया था. वही, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी दोनों ही इस दौरे से पूरी तरह बाहर हो सकते हैं.

इस बीच  लॉर्ड्स टेस्ट के बाद घुटने में हल्की परेशानी की शिकायत  करने वाले स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह के श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है. पहले माना जा रहा था हो सकता है कि वह दौरे से हट जाएं, लेकिन बीच में दिए गए आराम से उन्हें काफी फायदा मिला है और माना जा रहा है कि उनका चयन किया जाएगा. 

वहीं, साई सुदर्शन के मामले में भी अंतिम निर्णय CoE की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा, जिन्होंने ओवल टेस्ट के दौरान उंगली में लगी चोट के कारण मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया था. यदि वह ठीक हो जाते हैं, तो वह टीम का हिस्सा होंगे. अगर नहीं होते हैं, तो देवदत्त पडिक्कल को उनके विकल्प के रूप में शामिल किया जा सकता है. अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए आराम दिया गया था, की टीम में वापसी होना तय है. चलिए आप उन खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जिनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार चयन समिति कर रही है

वॉशिंगटन सुंदर: पहले टेस्ट के लिए अनुपलब्ध, लेकिन दूसरे टेस्ट से उपलब्ध रहेंगे

जसप्रीत बुमराह: जानकारी के अनुसार बुमराह को फिट घोषित कर दिया गया है

साई सुदर्शन: फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार

हर्षित राणा: चोट के कारण बाहर

नितीश रेड्डी: चोट के कारण बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com