भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल का विंबलडन में दिखना मैदान पर उनके खेल जितनी ही चर्चा का विषय बन गया है. विंबलडन के 'रॉयल बॉक्स' में शुभमन गिल का सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर के साथ दिखना, दिग्गज रोजर फेडरर के साथ उनकी बातचीत के साथ साथ गिल का ड्रेसिंग स्टाइल सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया. स्टाइलिश लूक में नजर आए शुभमन गिल को लेकर दावा किया जाने लगा कि उनकी आउटफीट की कीमत एक करोड़ के आस-पास थी. जिसमें राल्फ लॉरेन, क्रिश्चियन लुबोटिन, कार्टियर और रोलेक्स जैसे लग्ज़री ब्रांड्स के नाम शामिल थे.
सवाल होता है कि क्या शुभमन गिल के आउटफीट की कीमत वाकई में एक करोड़ थी. सोशल मीडिया के दावों को अगर सच्चाई मान भी लिया जाए तो गिल के आउटफीट की कीमत 1 करोड़ के आस-पास उनके ट्राउजर या टाई की वजह से नहीं बल्कि घड़ी की वजह से है.

X@wrendom
गिल ने निश्चित रूप से प्रीमियम फैशन आइटम पहने थे, जिनकी कीमत हजारों में थी. लेकिन अकेले घड़ी की कीमत 96 लाख से आस-पास है.

दावों की मानें तो शुभमन गिल ने रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना मॉडल पहना थी. बता दें, इस घड़ी की बाजार कीमत 90 लाख रुपये की है. अगर घड़ी की कीमत को जोड़ दिया जाए तो गिल का आउटफीट एक करोड़ का होता है.
अगर गिल के कपड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने राल्फ लॉरेन का ब्लेजर पहना था, जिसकी कीमत 3.4 लाख होती है, जबकि जो शर्ट उन्होंने पहनी थी, वह राल्फ लॉरेन की बताई जा रही है जिसकी कीमत 17 हजार तक है. जबकि ट्राउजर, जो राल्फ लॉरेन का है, वो 77,000 का है और उनके सनग्लासेस 1.03 लाख के हैं. गिल जो जूते पहन कर आए थे, वो क्रिस्टियन लॉबोटिन कंपनी के थे, जो 85 हजार के आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं