सोमवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड का पांचवां दिन टीम इंडिया और उसके तमाम समर्थकों को मायूस कर गया. चौथे दिन की समाप्ति पर जब मेजबान टीम 2 विकेट पर 119 रन था. और यहां से भारत के पास 233 की बढ़त थी, लेकिन भारतीय बॉलर फिर से वार नहीं कर सके. वेलिंगटन में छूटे ड्रा के पीछे कई बड़ी वजह सामने आईं. और अगर इनको लेकर कप्तान शुभमन गिल और भारतीय प्रबंधन नहीं चूकता, तो कौन जानता है कि वेलिंगटन में भारत ने इतिहास रच दिया होता. बहरहाल, अब चंद दिन बाद ही क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में कप्तान गिल को कई बातों को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि भारत के लिए WTC फाइनल का रास्ता यहां लगभग असंभव हो चला है. कुल मिलाकर बात यह है कि अगर न्यूजीलैंड में गौतम गंभीर को यह सीरीज जीतनी है, तो क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले वेलिंगटन में कई गई कई गलतियों या कुछ बातों को दुरुस्त करना होगा. खासकर, ड्रॉ छूटे टेस्ट मैच ने उनके सामने कई तरह के संदेह और असमंजस पैदा कर दिया है. बहरहाल, आप 3 बड़े चैलेंज के बारे में जान लीजिए, जिनका हल भारत को जल्द से जल्द ढूंढना है.
यह भी पढ़ें: ड्रॉ को लेकर गिल ने कर दी गलती? फैंस ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: 'मालूम नहीं क्यों इजाजत नहीं मिल रही', ICC के इस नियम से शुभमन गिल हुए नाराज
1. पिच को सही तरह पढ़ने की चुनौती
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ छूटने के बाद सोनी टीवी पर स्कॉट स्टायरिस ने कहा कि पिछले दस साल न्यूजीलैंड की पिचें बदल चुकी हैं. और अगर इसे आधार माना जाए, तो यही निकलकर आता है कि काफी हद तक भारतीय पिच नहीं पढ़ सके क्योंकि अगर ऐसा होता, तो टीम प्रबंधन पूर्व निर्धारित XI के बजाय अपने बॉलिंग डिपार्डमेंट को और मजबूत करके चलता. बहरहाल, अब जब जब दूसरे टेस्ट में चंद ही दिन बाकी बचे हैं, तो गंभीर और गिल के सामने यही सबसे सबसे बड़ी चुनौती नहीं है कि क्राइस्टचर्च में उन्हें कैसी पिच मिलेगी, बल्कि यह भी बड़ा मसला रहेगा कि भारतीय प्रबंधन पिच को सही तरह से पढ़ पाता है.
2. सटीक XI का चयन
वेलिंगटन में टॉस जीतने के बाद ही सबसे ज्यादा शोर भारतीय XI के सामने आने पर मचा था. भारतीय बल्लेबाजों के रनों का पहाड़ खड़ा करने तक चर्चा के केंद्र में मोहम्मद सिराज ही रहे, तो एक बड़ा वर्ग यह भी कह रहा था कि लंबू गुरनूर बरार को क्यों नहीं खिलाया. वहीं, मैच खत्म होते-होते वॉशिंगटन सुदंर का चयन भी सवालों में आ गया, तो बाद में गांगुली ने तो यहां तक कह दिया कि XI में मानव सुथार या कोई विशुद्ध स्पिनर क्यों नहीं था. इन तमाम बातों के बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि दूसरे टेस्ट में भारत की XI क्या होगी. और क्या अब प्रबंधन मोहम्मद सिराज को खिलाएगा? और खिलाएगा, तो फिर किसकी जगह?
3. कप्तान गिल की रणनीति
टीम चयन के अलावा अब यह भी सवाल पंडित उठा रहे हैं कि क्या 5वें दिन भारत की रणनीति (अप्रोच) सही थी? ऐसा बहुत कम ही लगा कि भारत बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोई खास कोशिश कर रहा था. वास्तव में बॉलरों और कप्तान गिल की मानसिकता में हालात के हिसाब से उस आक्रामक मानसिकता का अभाव दिखा, जिसकी सभी आखिरी दिन उम्मीद कर रहे थे. और यह स्पष्ट दिखा थी. यह गिल के बयान में भी दिखा कि 'हम जानते थे कि इस पिच पर आखिरी दिन मेजबानों को ऑलआउट करना मुश्किल है.' वास्तव में यह सोच आखिरी दिन भारत की रणनीति में दिखी. और यह तब भी दिखी, जब कप्तान गिल आखिरी दिन के कोटे के बचे ओवरों से 15 ओवर पहले ही मैच खत्म करने को राजी हो गए, तो इस रणनीति पर सवाल तो उठा ही, तो वहीं मानसिकता की भी पोल खुल गई. साथ ही, पूर्व स्टंपर दिनेश कार्तिक का फील्डिंग प्लेसमेंट को लेकर सवाल उठाना भी रणनिति को सवालों में लगाता है कि जब दबाव में नजदीकी फील्डर की संख्या बढ़ाने की जरूरत थी, तो फील्डर बाउंड्री पर तैनात थे. शायद, यह सिर्फ रणनीति का नहीं, बल्कि दृष्टिकोण (अप्रोच) का भी सवाल है. और गंभीर और गिल दोनों को दूसरे टेस्ट से पहले अच्छी तरह समझना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं