विज्ञापन

Video: पिता भी रह गए हैरान, शुभमन गिल ने लपका मैच का सबसे शानदार कैच, बैटर यकीन नहीं कर पा रहा

IND vs SL, 2nd Test, Shubman Gill Superb catch: कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी फील्डिंग से करिश्मा किया और एक बेहतरीन कैच लेकर हर किसी को हैरान कर दिया.

Video: पिता भी रह गए हैरान, शुभमन गिल ने लपका मैच का सबसे शानदार कैच, बैटर यकीन नहीं कर पा रहा
Shubman Gill Superb catch viral, IND vs SL: गिल का करिश्माई कैच

Shubman Gill Superb catch viral:  भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कामिंदु मेंडिस का कैच लपककर धमाका कर दिया. सोशल मीडिया पर गिल के इस कैच को लेकर बात हो रही है. गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर स्क्वेयर लेग पर एक करिश्माई कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है. दरअसल, लगातार आक्रामक शॉट खेलकर भारतीय खेमे में खलबली मचाने वाले कामिंदु मेंडिस को कृष्णा ने शॉर्ट पिच गेंद पर फंसाया, श्रीलंकाई बैटर ने शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने की कोशिश की, गेंद पर शॉट मारने की कोशिश में टाइमिंग खराब कर बैठे, गेंद बल्ले के काफ़ी ऊपर लगी और हवा में स्क्वेयर लेग की ओर गई. ऐसे में गिल ने पीछे की तरफ भाग कर डाइव किया और कमाल का कैच पकड़कर मेंडिस की पारी का अंत कर दिया 

बता दें जब गिल यह मैच ले रहे थे तो दर्शक दीर्घा में उनके पिता लखविंदर सिंह गिल भी मौजूद थे. ऐसे में अपने बेटे के इस करिश्माई कैच को देखकर उनका दिल गार्डन गार्डन  जरूर हुआ होगा.  

हाल के समय में गिल अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग में भी प्रभावित कर रहे हैं. गिल ने गाले टेस्ट मैच के दौरान कमिंदु मेंडिस का भी एक कैच लपका था जिसकी खूब तारीफ हुई थी. वह भी कैच गिल ने डाइव मारकर लपका था, कुलदीप की गेंद पर गिल ने करिश्माई कैच लेकर तहलका मचा दिया था. 

मैच के बात करें तो भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया है. भारत ने श्रीलंका पर 213 रन की बढ़त बनाई है. ये खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में  3 विकेट पर 185 रन बना चुकी है. 
 

ये भी पढ़ें- कोहली-रोहित नहीं, इन 2 खिलाड़ियों के साथ गौतम गंभीर कर रहे हैं नाइंसाफी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने उठाए बड़े

ये भी पढ़ें- 2 दिन..750 गेंद में सिमटा टेस्ट, ICC की चुप्पी पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बोले- ऑस्ट्रेलिया के मामले में दोहरा मापदंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com