विज्ञापन

शुभमन गिल का कप्तानी में धमाका, सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बने पहले भारतीय

शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे कम दिनों 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ा रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था.

शुभमन गिल का कप्तानी में धमाका, सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बने पहले भारतीय
शुभमन गिल ने रचा इतिहास

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित मुकाबले के पहले दिन ही टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का बोलबाला देखने को मिला. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक पूरा करने में कामयाब रहे. शतकीय पारी के अलावा उन्होंने एक और विशेष उपलब्धि हासिल की. वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे कम दिनों 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. गिल से पहले यह विशेष उपलब्धि खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम दर्ज थी. गिल टेस्ट में बतौर कप्तान 1000 रन बनाने वाले 11वें बल्लेबाज भी अब हैं. 

सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान 405 दिनों में बनाए थे 1000 टेस्ट रन 

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने शुरुआती 1000 रन 405 दिनों में बनाए थे. वहीं गिल रेड बॉल फॉर्मेट में कमान मिलते ही 351 दिनों में 1000 के आंकड़े को पार कर लिया है. गिल को रोहित शर्मा के टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था. तब से अबतक वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं. मई 2025 में गिल को भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. 

न्यू चंडीगढ़ 103 रन बनाकर हैं नाबाद 

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले में गिल चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंद में 72.02 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का देखने को मिला है. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि दूसरे दिन भी उनका बल्ला जमकर चलेगा और अपनी शतकीय पारी को वह दोहरी शतकीय पारी में  परिवर्तित करने में कामयाब रहेंगे. 

शुभमन गिल का टेस्ट करियर 

बात करें शुभमन गिल के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक देश के लिए कुल 41 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 74 पारियों में 43.97 की औसत से 2946 रन निकले हैं. जिसमें 11 शतक और आठ अर्धशतक शामिल है. 129 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- W,W,W: मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर सबको चौंकाया, टीम की जीत के बने हीरो
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com