विज्ञापन

IND vs AFG: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने

Shubman Gill record in ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने तूफानी शतक ठोक विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है. गिल ने वनडे में 9वां शतक ठोक दिया है.

IND vs AFG: शुभमन गिल का ODI में तहलका, 154 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बने
Shubman Gill record: गिल का रिकॉर्ड

Shubman Gill record: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में शुभमन  गिल ने 9वां शतक ठोका, अपनी शतकीय पारी के दौरान गिल ने कप्तान के तौर पर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दियाय गिल भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक लगाने के मामले में द्रविड़ से आगे निकल गए हैं. द्रविड़ ने 6 शतक बतौर कप्तान लगाए थे. इसके साथ-साथ गिल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में गौतम गंभीर से आगे निकल गए हैं. गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 20 शतक लगाए हैं वहीं, गिल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 21वां शतक है. 

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

गिल ने वनडे में भारत में खेलते हुए 1000 रन पूरे कर लिए हैं. भारत में वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल नंबर वन पर पहुंच गए हैं. गिल भारत में सबसे तेजी से 1000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन ने 19 पारियों में यह कमाल भारत में कर दिखाया है. इस मामले में गिल ने कोहली को पीछे छोड़ है. कोहली ने भारत में वनडे में खेलते हुए 1000 रन 24 पारियों में पूरे किए थे. वहीं, धवन ने भी भारत में वनडे में 1000 रन 24 पारियों में पूरा करने में सफलता हासिल की थी. 

वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

इसके अलावा गिल भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने वनडे में केवल 62 पारी में 3000 रन पूरा करने में सफलता हासिल की. कोहली ने 3000 वनडे रन 75 पारी में पूरे किए थे. ओवरऑल वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले गिल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि वनडे में सबसे तेज 3000 रन पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम है. अमला ने 57 पारी में 3000 वनडे रन पूरा किए थे. 

भारत के लिए 3000 वनडे रन बनाने में सबसे कम पारियां

  • 62 शुभमन गिल
  • 72 शिखर धवन/श्रेयस अय्यर
  • 75 विराट कोहली
  • 78 केएल राहुल
  • 79 नवजोत सिधू

भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा शतक

  • 41 - विराट कोहली
  • 16 - सौरव गांगुली
  • 13 - एम अज़हरुद्दीन
  • 13 - सचिन तेंदुलकर
  • 12 - रोहित शर्मा
  • 11 - एमएस धोनी
  • 11 - सुनील गावस्कर
  • 7 - शुभमन गिल*
  • 6 - राहुल द्रविड़

सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल शतक (भारतीय)

  • 100 - सचिन तेंदुलकर
  • 85 - विराट कोहली
  • 50 - रोहित शर्मा
  • 48 - राहुल द्रविड़
  • 38 - सौरव गांगुली
  • 38 - वीरेंद्र सहवाग
  • 35 - सुनील गावस्कर
  • 29 - एम अज़हरुद्दीन
  • 24 - शिखर धवन
  • 23 - वीवीएस लक्ष्मण
  • 22 - केएल राहुल
  • 21 - शुभमन गिल*
  • 20 - गौतम गंभीर 

यही नहीं गिल  भारतीय कप्तानों की ओर से सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. गिल ने 77 गेंद पर शतक पूरा किया. बता दें कि भारत की ओर से वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने साल 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद पर शतक ठोका था. 

भारतीय कप्तानों की ओर से सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

  • 63 रोहित शर्मा बनाम अफ़गानिस्तान दिल्ली 2023
  • 69 वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज़ इंदौर 2011
  • 76 विराट कोहली बनाम श्रीलंका कोलंबो RPS 2017
  • 76 रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड कटक 2025
  • 77 शुभमन गिल बनाम अफ़गानिस्तान लखनऊ 2026 *

गिल अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के इयोन मॉर्गेन हैं जिन्होंने 57 गेंद पर शतक ठोका था. 

अफगानिस्तान के खिलाफ़ सबसे तेज़ वनडे शतक (गेंदों के आधार पर)

  • 57 इयोन मोर्गन मैनचेस्टर 2019
  • 63 रोहित शर्मा दिल्ली 2023
  • 71 ईशान किशन लखनऊ 2026 *
  • 76 ग्लेन मैक्सवेल मुंबई WS 2023
  • 77 शुभमन गिल लखनऊ 2026 * 

मैच की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं, ईशान किशन 125 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत के बल्लेबाजों ने लखनऊ में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया है. बता दें कि शुभमन गिल 154 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दूसरी ओर ईशान किशन ने 125 रन की पारी खेली. 

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, India Vs Afghanistan 2026, India, Rahul Dravid, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com