Shubman Gill: गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (GT vs DC) के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाज़ी चुनकर गुजरात टाइटंस को उसके ही घर में जिस तरीके से घुटने टेकने को मजबूर कर दिया वो वाकई में गुजरात के फैंस के लिए बहुत ही निराश करनेवाला रहा. दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस (GT vs DC) के खिलाफ छह विकेट से मुकाबला जीतकर अपनी हौसलाअफजाई की लेकिन पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात को भी ऐसी बल्लेबाज़ी की उम्मीद नहीं रही होगी और दिल्ली की गेंदबाज़ी के आगे गुजरात की पूरी टीम मात्र 17.3 ओवर में 89 रनों पर सिमट गई. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हार का सामना करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम के कप्तान शुभमण गिल ने भी हार को लेकर निराशा जताया.
घरेलू मैदान पर हार के बाद गिल ने कहा
गुजरात टाइटन्स के निराश कप्तान शुभमन गिल ने हार के लिए अपनी खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ‘‘ हमने औसत बल्लेबाजी की. हमें इस मैच को भूलकर आगे बढ़ना होगा. पिच अच्छी थी लेकिन हमारे बल्लेबाज़ों के शॉट का चयन खराब रहा. विकेट ठीक था. लेकिन अगर आप हमारे (मेरे, साहा और साई के) आउट होने के तरीकों को देखोगे तो इसका पिच से कोई लेना देना नहीं था. '' उन्होंने कहा, ‘‘इस छोटे से स्कोर के बाद हम कहीं भी मैच में नहीं थे, जब तक हमारे गेंदबाज दो हैट्रिक नहीं ले लेते, तभी हमारी संभावना बन सकती थी. ''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले पंत ने शानदार कप्तानी के अलावा विकेट के पीछे भी फुर्ती दिखाते हुए दो स्टंपिंग और दो कैच लपके. उन्होंने अपने गेंदबाजों का बखूबी इस्तेमाल करते हुए गुजरात टाइटन्स की टीम को उसके ही मैदान पर 89 रन पर समेट दिया. ‘प्लेयर ऑफ द मैच' पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत सारी चीजें हैं जिनके बारे में खुश होना चाहिए. हमने चैम्पियन मानसिकता के बारे में बात की और हमारी टीम ने इसके बारे में बात की. निश्चित रूप से हमारे गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ में से एक रही. ''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं