न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में शतक जड़ते हुए भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह कप्तान के तौर पर शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) और पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) की बराबरी की है. ब्रैडमैन और कुक ने बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में छह शतक लगाए थे. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ जारी न्यू चंडीगढ़ टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ते हुए गिल के शतकों की भी संख्या छह हो गई है.
बतौर कप्तान शुरुआती 15 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाज
छह शतक - शुभमन गिल - भारत
छह शतक - डॉन ब्रैडमैन - ऑस्ट्रेलिया
छह शतक - एलिस्टर कुक - इंग्लैंड
पांच शतक - सुनील गावस्कर - भारत
पांच शतक - स्टीव स्मिथ - ऑस्ट्रेलिया
बतौर कप्तान सबसे कम दिनों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बने गिल
यहीं नहीं शुभमन गिल बतौर कप्तान भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में शिरकत करते हुए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है. तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए 405 दिनों में 1000 रन बनाए थे. वहीं गिल ने 351 दिनों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया है.
गिल का टेस्ट करियर
गिल ने देश के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 41 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 74 पारियों में 43.97 की औसत से 2946 रन निकले हैं. जिसमें 11 शतक और आठ अर्धशतक शामिल है. फिलहाल वह केवल 26 साल के हैं. जिसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है है कि भविष्य में देश के लिए वह और रन बनाएंगे.
यह भी पढ़ें- W,W,W: मोहम्मद शमी की तूफानी गेंदबाजी, हैट्रिक लेकर सबको चौंकाया, टीम की जीत के बने हीरो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं