वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज इन दिनों भारत के दौरे पर हैं. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की कवायद के बीच, रोड्रिगेज का एक बेहद खास और आध्यात्मिक रूप भी देखने को मिला. वे आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले के पुट्टपर्थी पहुंचीं. उन्होंने श्री सत्य साईं बाबा के आध्यात्मिक मुख्यालय 'प्रशांत निलयम' में शीश झुकाया.
डेल्सी रोड्रिगेज का श्री सत्य साईं हवाई अड्डे पर मौजूद उच्चाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. हाई-प्रोफाइल दौरा होने के कारण हवाई अड्डे से लेकर प्रशांत निलयम तक सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यवाहक राष्ट्रपति का काफिला सीधे आध्यात्मिक मुख्यालय के लिए रवाना हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महासमाधि पर दी पुष्पांजलि
हवाई अड्डे से सीधे प्रशांत निलयम पहुंचने के बाद डेल्सी रोड्रिगेज ने सबसे पहले 'शांति भवन' में कुछ देर आराम किया. इसके बाद वे सीधे भगवान श्री सत्य साईं बाबा की महासमाधि के दर्शन के लिए आगे बढ़ीं. उन्होंने महासमाधि पर काफी श्रद्धा के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ वक्त मौन रहकर प्रार्थना की. इस दौरान पूरा माहौल बेहद भक्तिमय नजर आया.
इस खास मौके पर श्री सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आर.जे. रत्नाकर और अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी भी उनके साथ मौजूद रहे. ट्रस्टियों ने कार्यवाहक राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें परिसर और वहां की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी.
Acting President of the Bolivarian Republic of Venezuela, H.E. Ms Delcy Eloína Rodríguez Gómez, Visits Prasanthi Nilayam | June 6, 2026@delcyrodriguezv@narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/hgrfd6PwCx
— Sri Sathya Sai Baba - Official (@TheSathyaSai) June 7, 2026
भजनों में हुईं शामिल
महासमाधि पर प्रार्थना करने के बाद डेल्सी रोड्रिगेज 'साईं कुलवंत हॉल' में आयोजित विशेष भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं. यहां छात्रों की ओर से एक बेहद खूबसूरत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई. इसमें भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और लीलाओं को नाटक के माध्यम से जीवंत किया गया था. कार्यवाहक राष्ट्रपति इस प्रस्तुति को देखकर बेहद अभिभूत नजर आईं.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला की राष्ट्रपति की भारत यात्रा का मकसद क्या है, क्या भारत की तेल की जरूरत पूरी होगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं