विज्ञापन

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लपका 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट', हार्दिक हुए आउट, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

Shreyas Iyer Takes Hardik Pandya Catch; MI vs KKR IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद हंसते हुए कहा, "मुझे लगता है मेरा वह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट था.

IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने लपका 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट', हार्दिक हुए आउट, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल
Shreyas Iyer Takes Hardik Pandya Catch; MI vs KKR IPL 2026:

Shreyas Iyer Takes Hardik Pandya Catch; MI vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से रौंदकर अपनी बादशाहत साबित कर दी. लेकिन इस मैच की सबसे बड़ी सुर्खी पंजाब की जीत से ज्यादा, कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा पकड़ा गया हार्दिक पांड्या का वह अविश्वसनीय कैच रहा, जिसे सोशल मीडिया पर 'कैच ऑफ द टूर्नामेंट' करार दिया जा रहा है. मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान जब हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे और बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे, तब श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक ऐसा कैच लपका जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. इस कैच ने न केवल हार्दिक को पवेलियन भेजा, बल्कि मुंबई की बड़े स्कोर की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया.

रोहित और सूर्या का रिएक्शन हुआ वायरल

जैसे ही श्रेयस ने यह अद्भुत कैच पकड़ा, मुंबई इंडियंस के डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के चेहरे के भाव देखने लायक थे. रोहित शर्मा पूरी तरह सन्न नजर आए, वहीं सूर्या भी हैरान रह गए. इन दोनों दिग्गजों के शॉकिंग रिएक्शन का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

श्रेयस ने मैच के बाद हंसते हुए इस पर कहा, "मुझे लगता है मेरा वह कैच मैच का टर्निंग पॉइंट था. हमारी आदत बन गई है कि हम मैच को अपनी तरफ खींच लेते हैं. हम सिर्फ वर्तमान में रहकर उस पल का मजा लेना चाहते थे."

अय्यर-प्रभसिमरन के तूफान में उड़ी मुंबई

196 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने महज 16.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 89 रन कूट डाले. श्रेयस ने उनकी तारीफ में कहा कि प्रभसिमरन अब एक मैच्योर खिलाड़ी बन गए हैं और जिम्मेदारी लेना सीख गए हैं. कप्तान अय्यर ने खुद भी मोर्चे से अगुवाई की और 35 गेंदों में 5 चौके व 4 छक्कों के साथ 66 रनों की तूफानी पारी खेली. एमआई के गेंदबाजों में केवल अल्लाह गजनफर (2 विकेट) ही कुछ असर दिखा सके. हार्दिक की अगुवाई वाली मुंबई के लिए यह सीजन किसी दुस्वप्न की तरह है, जहाँ उन्हें लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. इस शानदार जीत के साथ पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि मुंबई इंडियंस की राहें अब बेहद मुश्किल नजर आ रही हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com