- पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट होगी.
- दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गरज के साथ बारिश और धूलभरी आंधी के बाद तापमान में मामूली कमी की उम्मीद है.
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
दिल्ली में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे न केवल तापमान में गिरावट दर्ज की गई, बल्कि शहर का नजारा भी खुशनुमा हो गया. धूल भरी तेज हवाओं और झमाझम बारिश की वजह से यातायात की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई, लेकिन दिल्लीवासियों के चेहरे खिल उठे.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुग्राम, नोएडा, फरिदाबाद और गाजियाबाद के लगभग 40-50% इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद 15-30 मिनट तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. बारिश से प्रभावित इलाकों में तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है.
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital this evening
— ANI (@ANI) April 17, 2026
Visuals from Parliament pic.twitter.com/lZdQVuC5hh
गर्मी से राहत मिलने की संभावना
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. शशि कांत ने कहा, 'पिछले 24 घंटों से पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है. इसके चलते उत्तरी भारतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना है. मैदानी इलाकों में दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. पूरे क्षेत्र में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की उम्मीद है. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तापमान 39 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिसमें अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा. यह सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक है. आज उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है, जिसके बाद मौसम में बदलाव आएगा.'
VIDEO | Delhi: Light rain showers bring relief to the national capital; visuals from Vikas Marg.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Aaf3uFoLZ0
17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं (गति 30-50 किमी प्रति घंटा तक) के साथ कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
#WATCH | Delhi: IMD scientist Dr Shashi Kant says, "A western disturbance has been observed for the past 24 hours. Due to this, there is a possibility of rain accompanied by thunderstorms in the northern Indian states of Jammu-Kashmir, Himachal Pradesh, and Uttarakhand. In the… pic.twitter.com/x2ZXZf9kNv
— ANI (@ANI) April 17, 2026
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में भी हल्की धूलभरी आंधी के बाद बारिश से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहने का अनुमान है.
ये भी पढे़ं : ट्रंप बोले- डील पर माना ईरान तो जाऊंगा पाकिस्तान, एक बार फिर पहलगाम के गुनहगार मुनीर से दिखाया प्यार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं