विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2020

NZ vs IND: Shreyas Iyer ने बताया, व‍िराट कोहली से मैच खत्‍म करने की 'आदत' सीखी..

NZ vs IND: दूसरे टी20 मैच में भारत के ल‍िए जहां केएल राहुल (KL Rahul) ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी 44 रनों का योगदान द‍िया. श्रेयस ने सीरीज के पहले मैच में भी नाबाद 58 रन की पारी खेली थी.

NZ vs IND: Shreyas Iyer ने बताया, व‍िराट कोहली से मैच खत्‍म करने की 'आदत' सीखी..
Shreyas Iyer ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में 44 रन की पारी खेली
  • कहा, कोहली बेहतरीन तरीके से पारी की योजना बनाते हैं
  • मैंने न‍िजी तौर पर उनसे काफी कुछ सीखा है
  • रोह‍ित शर्मा से भी सीख लेने की कोश‍िश करता हूं
ऑकलैंड:

New Zealand vs India, 2nd T20: टीम इंड‍िया ने न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच (New Zealand vs India, 2nd T20)सात व‍िकेट से जीत ल‍िया है. दूसरे मैच में भारत के ल‍िए जहां केएल राहुल (KL Rahul) ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी 44 रनों का योगदान द‍िया. श्रेयस ने सीरीज के पहले मैच में भी नाबाद 58 रन की पारी खेली थी. उनकी शानदार बल्‍लेबाजी ने भारतीय टीम के ल‍िए चौथे नंबर पर बैट‍िंग (शॉर्टर फॉर्मेट में) की लंबे समय से चली आ रही 'समस्‍या' को खत्‍म कर द‍िया है. मैच के बाद श्रेयस ने माना क‍ि कप्तान विराट कोहली से उन्होंने मैच खत्म करने की कला सीखी है. सीरीज के पहले मैच के श्रेयस को सर्वश्रेष्‍ठ ख‍िलाड़ी का पुरस्कार मिला था.

NZ vs IND: दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद व‍िराट कोहली ने कही यह बात..

रव‍िवार को दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद उन्‍होंने कहा, 'विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो वह जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह बिलकुल सही उदाहरण हैं. मैंने न‍िजी तौर पर उनसे काफी कुछ सीखा है. वह जिस तरह से खेलते हैं और मैच को खत्म करने की कोशिश करते हैं, उनका यह पहलू सर्वश्रेष्ठ है.'

अय्यर (Shreyas Iyer)ने कहा, 'मैं रोहित शर्मा से भी सीख लेता हूं. जब भी उन्हें मौका दिया जाता है वे इसका अच्छा इस्तेमाल करते हैं. टीम के ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हम जैसे युवाओं के लिए सचमुच उदाहरण पेश करते हैं.' यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं. अय्यर ने कहा, ' इन सीन‍ियर प्‍लेयर्स से काफी कुछ सीखा जा सकता है और जब भी मौका मिलता है तो मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं. मुझे लगता है कि मुझे नाबाद रहना पड़ेगा.' उन्होंने कहा, "इस सोच से मुझे क्रीज पर गेंदबाज से निपटने में मदद मिलती है और जब समय आता है तो मैं उन पर हावी हो जाता हूं. जब आप लक्ष्य का पीछा करते हैं तो आप इसी तरह अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं.'

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, New Zealand Vs India 01/26/2020 Nzin01262020190970, Shreyas Santosh Iyer, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com