विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2025

VIDEO: श्रेयस अय्यर का श्रेष्ठ कैच, कपिल देव के अंदाज में पकड़ा तूफानी कैच, मगर चोट ने बढ़ाई चिंता

Shreyas Iyer, India vs Australia: श्रेयस अय्यर चोटिल भी हो गए. उनके शरीर के बांए हिस्से में चोट लगी और वो लंगड़ाते दिखाई पड़े.

VIDEO: श्रेयस अय्यर का श्रेष्ठ कैच, कपिल देव के अंदाज में पकड़ा तूफानी कैच, मगर चोट ने बढ़ाई चिंता
Shreyas Iyer
  • सिडनी वनडे में श्रेयस अय्यर ने एलेक्स कैरी के शानदार कैच को पकड़कर टीम इंडिया का मनोबल बढ़ाया
  • मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को शरीर के बाएं हिस्से में चोट लगी, जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा
  • श्रेयस अय्यर ने 72 वनडे मैचों में 73 कैच पकड़कर अपनी फील्डिंग क्षमता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Shreyas Iyer, India vs Australia: क्रिकेट की मशहूर कहावत है- पकड़ो कैच, जीतो मैच. कोच गौतम गंभीर अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहते रहे हैं कि टीम मैनेजमेंट की सोच है कि खिलाड़ी कितना खुद को टीम के लिए दांव पर लगाते हैं, उसी से उसकी अहमियत समझी जाती है. श्रेयस अय्यर वैसे तो हर स्तर के मैच में खुद को साबित करते रहे हैं. लेकिन सिडनी में एलेक्स कैरी का शानदार कैच लपककर उन्होंने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है.

वाह क्या कैच है!

सिडनी वनडे में मैच रेनशॉ और एलेक्स कैरी की जोड़ी चौथे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी के साथ टीम इंडिया पर दबाव बनाती दिख रही थी. तभी 34वें ओवर में बैकवर्ड प्वाइंट से थर्ड मैन की ओर पीछे की तरफ भागते हुए हुए श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच लपका और हर्षित राणा के साथ टीम इंडिया खुशी से झूम उठी. उनके कैच की तस्वीर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर साझा की है और लिखा है, 'अविश्वसनीय कैच!'

इस दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल भी हो गये. उनके शरीर के बांये हिस्से में चोट लगी और वो लंगड़ाते दिखाई दिये. उन्हें मैदान से बाहर भेजना पड़ा. उम्मीद की जा रही है कि ये चोट ज्यादा नहीं है, और श्रेयस बल्लेबाजी में भी अपना सौ फीसदी दे सकेंगे.

सभी फॉर्मेट में कैचिंग किंग

72 वनडे में 5 शतक और 23 अर्द्धशतकों के साथ 48 के औसत से 2900 से ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस का योगदान सिर्फ उनके रनों में नहीं आंका जा सकता. श्रेयस के नाम वनडे में 72 मैचों में 73 कैच हैं. इसके अलावा 14 टेस्ट में 15, 51 टी-20 में 16, 83 फर्स्ट क्लास में 65, 154 लिस्ट-ए में 67 और आईपीएल सहित सभी 240 घरेलू टी-20 मैचों में 102 कैच लपकने वाले श्रेयस का रिकॉर्ड कहता है कि उनकी फील्डिंग का उनकी टीम में कितना अहम योगदान रहता है. श्रेयस की यही क्वालिटी उन्हें हर फॉर्मेट का शानदार टीम मैन साबित करता है.

यह भी पढ़ें- लगातार 18 वनडे मैच में टॉस हारने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब कप्तान करे तो क्या करे?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com