- सौरव गांगुली ने लांच किया खास ऐप 'क्लासप्लस'
- शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
- इस्तीफा देने की अटकलों को लगा विराम
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बीते कल अपने एक पोस्ट के माध्यम से क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दी थी. दरअसल गांगुली ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि वह नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया. गांगुली के इस पोस्ट के बाद लोगों ने तर्क लगाना शुरू कर दिया कि क्या वह बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीति की तरफ रुख करेंगे. लेकिन कुछ देर बाद ही क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने स्पष्ट करते हुए बताया कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. वह पहले की तरह ही अपने पद पर बनें रहेंगे.
क्रिकेट जगत में अपने इस पोस्ट से उथल-पुथल मचाने के बाद दादा ने एक अन्य पोस्ट से अब सफाई दी है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने एक नया एजुकेशन ऐप 'क्लासप्लस' (ClassPlus) लॉन्च किया है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि यह ऐप शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी काफी लाभदायक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2008 में धोनी की वजह से संन्यास लेना चाहते थे सहवाग, ये थी वजह
इससे पहले दादा ने बीते कल पोस्ट करते हुए लिखा था, '1992 से शुरू हुई मेरी क्रिकेट यात्रा 2022 में 30वां वर्ष हो गया है. तब से क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है. सबसे अहम, इसने मुझे आप सभी लोगों का समर्थन दिया है.'
उन्होंने आगे लिखा, 'मैं प्रत्येक व्यक्ति का शुक्रिया करना चाहता हूं जो मेरी इस यात्रा में साथ रहे, जिसने मेरा समर्थन किया है और आज मैं जहां हूं, वहां पहुंचने में मेरी मदद की है.'
उन्होंने कहा, 'आज, मैं ऐसी शुरूआत करने की योजना बना रहा हूं, जो मुझे लगता है कि शायद काफी लोगों की मदद करेगी. मुझे उम्मीद है कि मैं जब अपनी इस यात्रा के नये अध्याय में प्रवेश करूंगा, तो आप मेरा इसी तरह समर्थन करना जारी रखेंगे.'
अफ्रीकी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- भारतीय घरेलू क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा बनने के लायक
गांगुली के इस पोस्ट के बाद पूरे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गई थी. उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाना शुरू कर दिया था और इनमें मीडिया आउटलेट भी शामिल थे.
इसके पश्चात् बीसीसीआई सचिव जय शाह को इस मामले में उतरना पड़ा. उन्होंने कहा, 'सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने को लेकर चल रही अफवाहें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं.'
शाह ने कहा, ‘मीडिया अधिकारों को लेकर आगे कुछ उत्साहित करने वाला समय आने वाला है और मेरे साथी और मैं पूरी तरह से इस आगामी मौके और भारतीय क्रिकेट के हितों की रक्षा करने पर ध्यान लगाए हैं.' पता चला है कि गांगुली का ट्वीट उनकी आगामी परियोजना से संबंधित है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं